वसूली करने पहुंचें युवकों ने डीजे संचालक पर की फायरिंग,बाल बाल बचे डीजे संचालक

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रभटा छिंदहाई गाँव मैं शनिवार की दरमियानी रात गोली चलने की घटना से इलाके मैं हड़कंप मच गया!बताया जा रहा है कि दो कारोबारियों के बीच पिछले कई महीनो से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो अचानक ख़ूनी संघर्ष तक पहुंच गया!पड़रभटा छिंदहाई निवासी दुर्गा प्रसाद कोल डीजे साउंड सिस्टम का काम करता है!उसका पड़ोसी गाँव लालपुर के एक टेंट कारोबारी से 6 से 7 हजार रूपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था!शनिवार कि देर रात पांच युवक रूपये की वसूली के लिए दुर्गा कोल के घर पहुंचें!जिनमे कि इनमे से एक युवक के हाथ मैं पिस्टल भी थी!

बहस के दौरान की गई फायरिंग –

रुपयों की मांग को लेकर दोनों पक्षो के बीच बहस शुरू हो गई!इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया!
गोली दुर्गा प्रसाद कोल को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल बाल बच गया!यदि गोली सीधे लग जाती तों बड़ा हादसा हो सकता था!हालांकि फायरिंग के बाद पांचो आरोपी दहशत मैं अपनी पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए!

पुलिस ने घटनास्थल से जब्त की पिस्टल 

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें!पुलिस ने मौके से ही एक पिस्टल बरामद की है, जिसमें पांच जिन्दा कारतूस मिले है!पुलिस के अनुसार, पिस्टल से केवल एक गोली चलाई गई थी!पुलिस के द्वारा गाँव मैं पूछताछ शुरू कर दी है ओर आरोपियों की तलाश की जा रही है!घायल दुर्गा प्रसाद कोल को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है!

एसडीओपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से ली जानकारी 

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी भी रात मैं ही जिला अस्पताल पहुंची ओर घायल से मुलाक़ात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली!
एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी का कहना था कि मामले की जाँच की जा रही है ओर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही इन्हे गिरफ्तार कर लिया जायेगा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें