जबलपुर में स्पा सेंटर के मैनेजर के साथ बंधक बनाकर मारपीट,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर :जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर नगद 50 हजार 500 रूपये, 2 चाकू, 3 मोबाईल तथा कार जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना लार्डगंज में दिनांक 3-7-26 की रात सतेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरादेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्लैम स्पा एण्ड सैलून जय नगर लेवर चौक में मैनेजर का काम करता है उसकी साहिल चौधरी से पिछले लगभग 1-2 वर्ष से दोस्ती है क्योंकि साहिल उसे स्पा में काम करने के लिये लड़कियों से मिलवाता था और इसी बात का कमीशन उससे लेता था वह दिनांक 30-6-26 को शाम लगभग 7 बजे अपने सैलून में डियूटी पर था उसके साथ डियूटी पर आकाश बर्मन भी था उसी समय वहां पर सफेद रंग की आई 20 कार में साहिल चौघरी आया और उससे बोला कि तुमसे अकेले में बात करनी है साहिल चौधरी उसे कार में बैठाने लगा, उसने मना किया तो कार में नहीं बैठने पर चाकू मारने की धमकी दिया वह डर के कारण कार में बैठ गया था कार में साहिल के अलावा रोहन चौधरी, प्रशांत सेन व एक अन्य लड़का था चारों उसे जीरो डिग्री में बने होटल बेलबेट लेकर गये, जिस लड़के को वह नही जानता है वह कार से उतरकर कहीं चला गया, साहिल, प्रशांत एवं रोहन उसे होटल के टाप फ्लोर के एक कमरे में ले गये कमरे का दरवाजा बंद कर साहिल उससे कमीशन के 1 लाख रूपये मांगने लगा, उसने कहा आपको कोई कमीशन का पैसा नही देना है इसी बात पर साहिल प्लास्टिक की सटक से मारपीट करने लगा एवं गाली गलोज करते हुये झूठे केस में फसाने के लिये उसके दोनों हाथ में चाकू पकड़ाकर उसकी फोटो प्रशांत सेन ने खींची थी मारपीट की वीडियो भी मोबाइल से बनाया, फिर उसे होटल से निकालकर कार में बैठाकर शहर में इधर उधर घूमते रहे तथा लगातार पैसों की मंाग करते रहे पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिये तो उसने अपने पास रखे 12 हजार 500 रूपये साहिल को दिये तथा अपने मोबाइल में फोन के माध्यम से साहिल द्वारा बताये गये नम्बर में 44 हजार रूपये तथा दूसरी बार में 39 हजार रूप्ये ट्रांसफर किये फिर तीनों उसे कार से दिनंाक 1-7-26 की सुबह लगभग 6-30 बजे गुलौआ चौक छोड़कर भाग गये वह गुलौआ चौक में अपने दोस्त हर्ष प्रधान केे रूम चला गया था । उसका मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की उसे जानकारी मिली है। रिपोर्ट पर धारा 115(2), 308(5), 140(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।वहीँ गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी साहिल चौघरी उम्र 25 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी चेरीताल कोतवाली, प्रशांत उम्र 34 वर्ष निवासी सुभाष नगर अधारताल, रोहन चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी कोतवाली को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों के कब्जे से नगद 50 हजार 500 रूपये, 3 मोबाईल एवं 2 चाकू तथा घटना में प्रयुक्त सटक, एवं कार ,जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका, आरोपियों को पकडने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक गनपत मर्सकोले, उप निरीक्षक दीप्ती लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक हुलेश, रिषभ, शुभम, नरेन्द्र, हेमराज, आशुतोष, सशांक तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















