गोविंदा आला रे आला, कृष्ण भक्ति मे डूबे नजर आये स्कूली बच्चें

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोकुल जैसी अनुभूति साकार हुई । मंदिर हो या फिर स्कूल, चहुंओर कृष्ण भक्ति की ऐसी बयार बही कि नन्हे-मुन्ने बच्चे भी उसमें डूबे नजर आयें!राज्य शासन के आदेशानुसार ऐसा ही नजारा सरकारी व निजी स्कूलों मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मे देखने को मिला!
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित हुई!बच्चों में मटकी फोड़ने की उत्सुकता देखकर सभी हैरान रह गए। हाथों में बांसुरी व सिर पर मोर मुकुट लगाए बच्चे कृष्ण का रूप धरकर पहुंचे। वहीं कई बालिकाओं ने राधा रानी का भी रूप धरा। इस दौरान कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन भी किया गया!
बच्चों ने कृष्ण भजनो पर मनमोहक प्रस्तुति दी!इस दौरान पूरा माहौल कृष्णमय हो गया!

सांदीपनि स्कूल स्लीमनाबाद मे आयोजित हुए कार्यक्रम 

जन्माष्टमी पर्व पर सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मे मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 26 बच्चे एवं शिक्षको ने भाग लिया!इसके बाद भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर ब्याख्यान माला का आयोजन किया गया!इस दौरान प्राचार्य डी के ठाकुर, जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी सविनय तिवारी, उइके मेडम, कृष्णा दुबे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे!प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे जो  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें