पैदल चल रहे राहगीर से मोबाइल झपटकर बदमाश फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :लोंगो का अब रास्ते चलते हुए फोन पर बात करना भी दूभर हो गया ताजा मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्र सिविल लाईन और हनुमानताल  के आये है जहाँ पर राहगीर से मोबाइल झपटकर आरोपी फरार  हो गए, शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

पहला मामला

पहला मामला थाना सिविल लाईन का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 3-9-26 को नीरज उइके उम्र 25 वषर् निवासी ग्राम डिवटी थाना कान्हीवाड़ा जिला सिवनी ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह पढ़ाई करता है दिनंाक 3-9-26 को वह नवयुग काॅलेज में बीएड की परीक्षा देकर शाम लगभग 6-30 बजे मालगोदाम चैक छोले भटूरे दुकान के पास रोड में खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था तभी पीछे से काले रंग की मोटर सायकल में एक लड़का आकर और झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका वन प्लस कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीनकर मोटर सायकल से भाग गया। रिपोटर् पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बृद्ध के जेब से मोबाईल छीनकर फरार 

वहीं दूसरा मामला हनुमानताल थाना का है जहाँ पर दिनांक 3-9-26 की रात विनोद कुमार रैकवार उम्र 74 वषर् निवासी हनुमानताल थाना के पास ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह जीसीएफ फैक्ट्री से रिटायडर् है दिनंाक 3-9-26 को किराना सामान लेने हनुमानजी के मंदिर के सामने गया था वहां से सामान खरीदकर वापस पैदल घर जा रहा था उसने शटर् के उपर के जेब मे अपना ओप्पो कम्पनी का मोबाइल रखा था तथा हाथ में सामान व छाता लिये था रात लगभग 8-30 बे सैय्यद बाबा मजार के पास पहॅुचा तभी लाल रंग की शटर् पहना हुआ एक युवक उम्र लगभग 25-30 वषर् का आया और उसकी शटर् के ऊपर की जेब में रखा मोबाइल झपटकर ले गया। रिपोटर् पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें