6वीं बटालियन में पारंपरिक गरबा का आयोजन

जबलपुर:नवरात्रि के पावन अवसर पर 6वीं बटालियन, विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर के कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी, भा.पु.से. के निर्देशन में बटालियन परिसर में दिनांक 15.010.2026 एवं 16.10. 2026 को दो दिवसीय पारंपरिक गरबा भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के इस उत्सवी माहौल में बटालियन परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के साथ-साथ पीटीएस एसएएफ, जबलपुर में प्रशिक्षणरत महिला नव आरक्षकों द्वारा भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है। इसी कडी में प्रतिभागियों द्वारा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागी गुजराती गरबा गीतों की मधुर एवं उत्साहवर्धक धुनों पर डांडिया खेलते हुए ताल से ताल मिलाकर गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रही हैं। गरबा आयोजन के दौरान बटालियन परिसर में भक्ति, उमंग, उत्साह एवं उल्लास का सुंदर वातावरण निर्मित हो गया है। गरबा एवं डांडिया की लयबद्ध प्रस्तुतियों से पूरा परिसर नवरात्रि के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बटालियन परिवार की महिलाओं, बच्चियों एवं महिला नव आरक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कमांडेंट के निर्देशन में गरबा स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट एवं लाइटिंग, व्यवस्था तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे सभी प्रतिभागी एवं परिवारजन सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं आकर्षक वेशभूषा में अपनी नृत्य कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गरबा महोत्सव ने न केवल भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि वाहिनी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह एवं पारिवारिक एकता को भी सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बटालियन के आधिकारिक यू-ट्यूट चैनल में किया गया। उत्कृष्ट वेशभूषा एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलेखा चौधरी तथा सेनानी सिद्धार्थ चौधरी, भा.पु.से. की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रद्धा सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक अर्चना जाट, उप सेनानी एल.एस. श्याम, सहायक सेनानी एम.पी. सिंह, एडजुटेंट विजय कुमार अंभोरे, निरीक्षक विक्रम सिंह, सामग्री अध्यक्ष हितेश फुलझेले, निरीक्षक विजय मेहरा, निरी० शैलेन्द्र सिंह, निरीक्षक स्वरूप सिंह, निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, निरी० प्रहलाद मरावी सूबेदार मेजर बिलर सिंह जमरा सहित वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















