सिहोरा और खितौला में शारदीय नवरात्रि की धूम,सज गये माता के दरबार

सिहोरा :नगर और उपनगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोग इस समय माता रानी की आराधना में लीन हैं,सुबह से लेकर देर रात तक माता के जयकारों और भक्तिमय गीतों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और पावन हो रहा है,तो वहीँ जगत जननी की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र की छठवीं से ही सिहोरा खितौला में भक्ति का रंग दिखने लगा था। साथ ही भक्त गण भी सपरिवार माता के दर्शन करने बड़ी संख्या में निकलने लगे हैं।
सज गए माता के दरबार
सिहोरा खितौला में समिति सदस्यों ने माता के भक्तों को दुर्गा पंडाल तक लाने तथा अपनी झांंकी को श्रेष्ठ दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। चूंकि आज रात्रि से प्रतिमा के दर्शन करने भक्तों की अधिक भीड़ उमडे़ेगी तो पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नये बस स्टेंड से खितौला तिराहा तक के मुख्य मार्ग में सभी बडे़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।इसी तरह आजाद चौक,झंडा बाजार,कटरा मोहल्ला,गढ़िया मोहल्ला,बाबाताल, कालभैरव चौक आदि स्थानों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
*सिहोरा में 50 से अधिक प्रतिमा स्थापित
सिहोरा में पचास से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है जिसमें झंकार समिति बाबाताल,जागरूक युवा समिति,जय मानस समिति गढिया मोहल्ला,शक्ति संस्थान सांई मंदिर,पुराना बस स्टेंड,शुक्ल जी की बखरी ब्राह्मण पुरा,गोरैया मोहल्ला सिहोरा,महागौरी महाकाली समिति कालेज रोड़ वार्ड नम्बर 16 खितौला,शांति नगर दुर्गोत्सव समिति नई सड़क खितौला सहित रेलवे फाटक के पास तुलसी मानस मंदिर में भी माता महाकाली की स्थापना की गई है। इसी तरह नव जाग्रत संस्था ज्वालामुखी तिराहा,हरदौल मंदिर,अंकुर समिति झंडा बाजार,काल भैरव चौक समिति,जय ज्योति आजाद चौक,गड़बड़ समिति बाबाताल मार्ग,खितौला बस स्टेंड,नवज्योति मंडल झंडा बाजार,अखंड ज्योति,मित्र मिलन समिति कटरा मोहल्ला,सब्जी मंडी समिति अस्पताल रोड़ में भी आदिशक्ति की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
*सिहोरा खितौला की दुर्गोत्सव समितियों का स्थापना वर्ष*
समिति स्थान वर्ष नारायण खरया – झंडाबाजार 1920 से हरदौल मंदिर – बाबाताल मार्ग 1941से कालभैरव समिति- काल भैरव चौक 1950 से नवज्योति मंडल – झंडा बाजार 1955 से श्री दुर्गोत्सव – ग़ौरी तिराहा सिहोरा 1962 से
मित्र मिलन समिति – कटरा मोहल्ला 1977 से श्रीरामजानकी – सरावगी मोहल्ला 1981से जागरूक समिति – गढिया मोहल्ला 1991से अंकुर समिति – झंडाबाजार 1991 से
महाकाली समिति – नई सड़क खितौला 2003 से महागौरी समिति – कालेज रोड़ खितौला 1992 से समिति सदस्यों से जानकारी के आधार पर
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















