ग्राम पंचायत तेवरी में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद , मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत कटनी की अध्यक्ष सुनीता मेहरा तथा जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की विशेष मौजूदगी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बालिकाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। वहीं, सीईओ कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं शिक्षा, कृषि, स्व-सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाकर ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को उचित अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।

सरपंच और जागरूक मातृ शक्तियों ने विचार किए साझा

कार्यक्रम में सरपंच सुश्री काजल रजक ने महिला सहभागिता एवं नेतृत्व के महत्व पर विचार व्यक्त किए। अर्चना रजक एवं लता श्रीवास ने आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपराजिता जैन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि शिक्षिकाओं ज्योति नायक एवं सारिका ठाकुर ने बालिका शिक्षा की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

शिक्षा,खेल और समाज सेवा को मिले सम्मान

समारोह में शिक्षा, खेल, समाजसेवा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम विकास एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला सरपंच एवं पंच जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक सुश्री वनश्री कुर्वेती, जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार झा, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, पंकज नामदेव, कमल सिंह उपसरपंच श्री सुशील कुशवाहा, बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें