रंग-बिरंगे परिधानों मैं स्कूल पहुँच रहे विद्यार्थी,अब तक विद्यार्थियों के खातों मे नहीं पहुंची गणवेश की राशि

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरित की जाती है। लेकिन गत वर्ष तो ठीक नए शिक्षा सत्र वर्ष 2026-27  मैं भी अभी तक बहोरीबंद विकासखण्ड मैं अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणवेश की राशि खातों मे नहीं पहुंची। जिस कारण स्कूलो मैं रंग-बिरंगे परिधानों मैं विद्यार्थी आ रहे है।
विद्यार्थियों को गणवेश की राशि न मिलने के कारण कुछ पुरानी गणवेश में पहुंच रहे हैं तो कुछ रंग, बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे हैं। विद्यार्थी नई गणवेश के लिए राशि इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह कब मिलेगी इसका पता नहीं है।गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व तक स्व-सहायता समूहों से गणवेश तैयार कराई जाती थी । समूहों से गणवेश तैयार
कर स्कूलों मे विद्यार्थियों को वितरण की जाती थी!लेकिन इस वर्ष गणवेश की राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों मे दी जानी थी!लेकिन आधा शिक्षा सत्र बीत चुका है अभी तक विद्यार्थियों को गणवेश की राशि खातों मे नहीं पहुंची है!

पुरानी गणवेश मैं स्कूल आ रहे विद्यार्थी

बहोरीबन्द विकासखण्ड अंतर्गत 263 शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक व एकीकृत शालाये है।जिनमे सत्र वर्ष 2026-27 मैं 17 हजार 507 विद्यार्थी अध्ययनरत है ।शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि प्रवेशोत्सव के समय नई गणवेश मिल जाएगी लेकिन यहां तो नवीन शिक्षा सत्र के 5 माह हो चुके है अभी भी विद्यार्थी रंग बिरंगे परिधानों मैं ही स्कूल पहुँच रहे है।यहाँ तक आजादी के स्वतंत्रता पर्व मे भी स्कूलों मे पुरानी गणवेश या रंगे -बिरंगे परिधानो मे विद्यार्थी नजर आये!

सत्यापन का कार्य पूर्णता की ओर 

जनपद शिक्षा केंद्र बहोरीबंद से मिली जानकारी के तहत विद्यार्थियों के खातों मे सही समय पर राशि पहुंचे!गलत खाता नंबर न हो ओर अन्य तरह के दस्तावेज पूरे रहें है जिसके लिए सत्यापन का कार्य भी शत प्रतिशत पूर्णता की ओर है!इसके वाबजूद अभी तक गणवेश राशि विद्यार्थियों के खातों मे नहीं पहुंची!इसके पीछे राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा पहले समूहों से गणवेश फिर विद्यार्थियों के खातों मे सीधे राशि भेजे जाने का प्रयोग समय लगने का कारण है!शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहें है कि आखिर कब तक राशि आयेगी!

इनका कहना है- प्रशांत मिश्रा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक बहोरीबंद

इस बार शासन स्तर से जारी आदेश के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश के लिए राशि सीधे खातों मैं आनी है!सत्यापन का कार्य लगभग पूर्णता कि ओर है!शासन स्तर से जो आदेश मिले है उनका पालन किया जा रहा है!संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही गणवेश राशि विद्यार्थियों के खातों मे पहुंचेंगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें