ग्रामीण पंचायती राज महिला नेतृत्व कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में बैठक संपन्न

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर को जिला पंचायत जबलपुर द्वारा 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होटल रॉयल आर्बिट, जबलपुर में “नारी नेतृत्व–सशक्त पंचायत” थीम पर ग्रामीण पंचायती राज महिला नेतृत्व कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले की लगभग 380 महिला पंचायती राज जनप्रतिनिधियां शामिल होंगी।कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन करने के निर्देश दिए।कॉन्क्लेव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह तथा राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि विशिष्ट महिला अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया सहित पंचायती राज से जुड़ी अन्य विशिष्ट महिला जनप्रतिनिधियों की भी कॉन्क्लेव में सहभागिता रहेगी।
कॉन्क्लेव में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य तथा महिला सरपंच एवं उपसरपंच भी शामिल होंगे।बैठक में कॉन्क्लेव के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम पूरी तरह महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें होटल स्टाफ, फोटोग्राफर एवं अन्य स्टाफ भी महिलाएं ही रहेंगी।कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्रामीण विकास में महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्वकारी एवं निर्णयकारी भूमिका को सशक्त बनाना तथा पंचायतों में उनके नवाचारों, उपलब्धियों और सफल कार्यों को साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों के अनुभवों का आदान-प्रदान, पंचायत विकास की प्राथमिकताओं पर संवाद तथा महिला नेतृत्व के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को अपनी पंचायतों के विकास संबंधी विजन और भविष्य की प्राथमिकताओं को साझा करने का अवसर मिलेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें