कैकई ने महाराज दशरथ से मांगे दो वरदान,वनवास पर निकले श्रीराम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर तेवरी मैं स्थानीय कृष्ण नाट्य रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।रामलीला मंचन के पांचवे दिवस सोमवार को श्री राम वन गमन एवं चित्रकूट प्रवास की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम विवाह के बाद अयोध्या में भारी उत्सव काफी दिनों तक मनाया गया। राजा दशरथ ने श्री राम के राजतिलक की घोषणा की, जिससे देवताओं में हलचल मच गई। माता सरस्वती से सभी ने आग्रह किया कि इसकी कोई युक्ति सुझाएं। सरस्वती जी मंथरा के कंठ में विराजमान हो गई। मंथरा जो कि कैकई की सबसे करीबी दासी थी, उसने कैकई को अपनी बातों से वशीभूत कर राजा दशरथ से देवासुर संग्राम के दौरान प्राप्त वरों को मांग लेने की बात पर उन्हें मना लिया। कैकई कोप भवन में जाकर बैठ गई, जबकि पूरे अयोध्या में मंगल गान गाया जा रहा था। रामराज अभिषेक की जोरों शोरों से तैयारियां जारी थी। राजा दशरथ को जब इस बात का पता चला कि कैकई कोप भवन में जा बैठी हैं तो उन्होंने नाराजगी का कारण जानना चाहा। तब कैकई ने राजा दशरथ से अपने दो वर मांग लिए।जिसमें पहला भरत को राज्य देकर उनका राजतिलक करना था वही दूसरा वर प्रभु श्री राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजना था। हताश हुए दशरथ ने अपने वचनों का पालन करते हुए श्री राम को भारी मन से वन जाने की आज्ञा दी। श्रीराम ने इसे स्वीकारते हुए माता कौशल्या से आज्ञा ली। इस दौरान सीता ने साथ जाने की जिद की तो वहीं लक्ष्मण भी साथ चले।
आगे चलकर केवट ने भगवान श्रीराम-सीता व लक्ष्मण को नाव पर बैठाकर गंगा पार किया।श्रीराम व केवट के बीच चला प्रसंग दर्शकों को आनंदित कर दिया।

ये कर रहे शानदार अभिनय

श्रीराम वन गमन और चित्रकूट प्रवास के दौरान सुंदर अभिनय देखने को मिला। दशरथ की सशक्त भूमिका में भरत तिवारी दिखाई दिए। इसके साथ ही श्री राम की प्रमुख भूमिका में नरेंद्र दुबे सुशोभित हैं वही सीता की खूबसूरत भूमिका सौरभ दुबे अदा कर रहें है। लक्ष्मण का शानदार अभिनय ब्रजेश शुक्ला द्वारा निभाया जा रहा है। कैकई के मजबूत किरदार में कान्हा नामदेव ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं केवट का किरदार महादेव असाठी ने निभाकर सभी की वाहवाही बटोरी।
मंगलवार को भगवान श्रीराम का पंचवटी आगमन,सूर्पनखा के साथ संवाद, मामा मारीच वध व सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।रामलीला का मंचन सुव्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए श्री कृष्ण रामलीला एवम नाट्य समिति तेवरी के
रामलीला समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ,डायरेक्टर महादेव असाटी,दशहरा समिति अध्यक्ष अमित लकी अग्रहरी, उपाध्यक्ष राजुल असाटी ,सचिव लहरी असाटी,कोषाध्यक्ष आनंद असाटी,महेंद्र सिंह ठाकुर अपनी भूमिका का दायित्व निभा रहे है!

स्लीमनाबाद मे भी शुरू हुआ रामलीला का मंचन

शारदेय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि से स्लीमनाबाद मे रामलीला का मंचन शुरू हो गया!प्रथम दिवस नारद मोह की लीला का मंचन किया गया ओर दूसरे दिवस सोमवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया गया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें