धरना स्थल को जेसीबी से खुदवाकर जनपद सीईओ नें करवाया दलदल

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : जनपद पंचायत बहोरीबंद मै जनपद अध्यक्ष व जनपद सीईओ के बीच मची खींचतान मै बहुत बड़ा ठकराव हो गया है!जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल अपने खेमा सदस्यों के साथ जनपद पंचायत के सामने जिस जगह पर विगत तीन दिनों से जनपद सीईओ की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे!उस स्थल पर शनिवार को जेसीबी से खुदवाकर एक टेंकर पानी डलवाकर दलदल मै तब्दील कर दिया!जनपद अध्यक्ष व सदस्यों नें आरोप लगाया कि हम लोग अपने हक की लड़ाई न लड़े, अपना हक न मांगे इसके लिए हमारी आवाज को दबाने जनपद सीईओ हिटलरशाही कर रहे है!जनपद सीईओ नें ही धरना स्थल को कीचड़ मै तब्दील करवाया!लेकिन हम उनकी इस हिटलरशाही से झुकने वाले नहीं है!जनपद अध्यक्ष व सदस्यों नें कीचड़ मै ही बैठकर धरना दिया ओर जनपद सीईओ की तानाशाही को लेकर नारेबाजी बुलंद की!

सपा प्रदेशाध्यक्ष हुए धरना मै शामिल
सपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव शनिवार को जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल के द्वारा दिए जा रहे धरना मै शामिल हुए!
सपा प्रदेशाध्यक्ष नें भाजपा विधायक के इशारे पर काम कर रहे जनपद सीईओ को आड़े हाथों लेते हुए विधायक को घेरा!
उन्होने कहा की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है!हर व्यक्ति अपना अधिकार व हक की लड़ाई लड़ने का अधिकार है!लेकिन ये कैसी हिटलरशाही बहोरीबंद मै चल रही है!एक दलित अध्यक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है!
जनपद सीईओ कान खोलकर सुन ले 24 घंटे के अंदर अध्यक्ष की जो मांगे उन्हें ध्यान देते हुए पूरा करें, नहीं तो अपना बोरिया बिस्तर बांध ले!जनपद सीईओ का ट्रांसफर नहीं अब सीधे बर्खास्त करवाया जायेगा!इस मुद्दे मै स्वयं कटनी कलेक्टर से चर्चा करूंगा ओर भोपाल मै मुख्यमंत्री से भेंटकर जनपद सीईओ की हिटलर शाही से अवगत करा कार्रवाई करने की बात रखी जायेगी!क्योंकि विगत चार दिनों से जनपद सीईओ की मनमानी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष अपने खेमा सदस्यों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे है!पहले तो धरना के लिए एसडीएम के द्वारा परमिशन न देना, फिर टेंट उखाड कर फेंकना ये कौन सी तानाशाही चल रही है!जनपद अध्यक्ष की जो मांगे है उन्हें तत्काल ध्यान देते हुये जिला पंचायत सीईओ व कलेक्टर पूरा करवाए, नहीं यदि आवश्यकता पड़ेगी तो सपा भी धरना प्रदर्शन मै शामिल होगी!
विधायक के इशारे पर जनपद सीईओ कर रहे काम
जनपद अध्यक्ष व सदस्यों नें जनपद सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद पंचायत बहोरीबंद में वर्तमान सीईओ द्वारा मनमानी और तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर हिटलरशाही राज चलाया जा रहा है। जनपद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना लेन-देन के कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता और पंचायत प्रतिनिधि दोनों परेशान हैं।सामान्य सभा की बैठक के दौरान भी सीईओ द्वारा सदस्यों को बरगलाया जाता है और जानबूझकर विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। विकास कार्यों में भी अनियमितता बरती जा रही है। कई बार मौखिक और लिखित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, जिसके चलते मजबूरन उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।जनपद सीईओ राजनैतिक दवाब मै जनपद उपाध्यक्ष खेमा को बढ़ावा दे रहा है ओर संविधान के बनाये नियमों को ताक पर रख रहे है!जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल ने कहा,यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ की नहीं, बल्कि जनपद पंचायत की गरिमा और जनता के हितों की लड़ाई है। जब तक दोषी सीईओ के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती और उन्हें बहोरीबंद जनपद से नहीं हटाया जाता, तब तक मेरा यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















