बहोरीबंद जनपद सीईओ को जब तक नहीं हटाया जाता जब तक जारी रहेगा धरना

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : जनपद पंचायत बहोरीबंद में जनपद अध्यक्ष व सीईओ के बीच विगत एक सालों से चली आ रही खींचतान थमने का नाम ही नहीं ले रही है!जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कथित हिटलरशाही रवैये और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल अपने जनपद सदस्यों के अनिश्चितकालीन धरने पर तीन दिवस से बैठे हैं। उनका धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जनपद अध्यक्ष कार्यालय परिसर के सामने देर शाम तक धरने पर बैठे रहे और सीईओ को तत्काल बहोरीबंद जनपद से हटाने की मांग पर अड़े रहे।जनपद अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत बहोरीबंद में वर्तमान सीईओ द्वारा मनमानी और तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर हिटलरशाही राज चलाया जा रहा है। जनपद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना लेन-देन के कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता और पंचायत प्रतिनिधि दोनों परेशान हैं।उन्होंने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के दौरान भी सीईओ द्वारा सदस्यों को बरगलाया जाता है और जानबूझकर विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। विकास कार्यों में भी अनियमितता बरती जा रही है। कई बार मौखिक और लिखित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, जिसके चलते मजबूरन उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।जनपद सीईओ राजनैतिक दवाब मै जनपद उपाध्यक्ष खेमा को बढ़ावा दे रहा है ओर संविधान के बनाये नियमों को ताक पर रख रहे है!
जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल ने कहा,यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ की नहीं, बल्कि जनपद पंचायत की गरिमा और जनता के हितों की लड़ाई है। जब तक दोषी सीईओ के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती और उन्हें बहोरीबंद जनपद से नहीं हटाया जाता, तब तक मेरा यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरने की सूचना मिलते ही जनपद के कई सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं जनपद सदस्य और ग्रामीण भी समर्थन में जनपद कार्यालय पहुंचे।
भीम आर्मी संगठन भी जनपद अध्यक्ष के धरना प्रदर्शन भी शामिल हुआ!वही जनपद अध्यक्ष के द्वारा तीन दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है!लेकिन अभी स्थानीय हो या जिला प्रशासन के अधिकारियो नें कोई सुध नहीं ली!
इनका कहना है – अभिषेक कुमार जनपद सीईओ बहोरीबंद
जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे है वो निराधार है!
किसी भी सदस्य गण के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है!
जो बैठके व योजनाएं है उनको नियमानुसार ही संचालन किया जा रहा है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















