सृष्टि के सजनकर्ता एवं प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की मनाई गई जयंती

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– सृष्टि के सृजनकर्ता व प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे उत्साह पूर्वक मनाई गई।
विश्वकर्मा समाज के लोगो ने घरो के साथ प्रतिष्ठानों मैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की।स्लीमनाबाद स्थित निहाल बैल्डिंग वर्कशाप पंडित जयप्रकाश पाठक के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन विधि विधान से  कराया गया।साथ ही विश्वकर्मा पूजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर विकास ओर निर्माण कार्यो का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा ने किया था।सृष्टि के सृजक भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्रारंभ कार्यो को आज विश्वकर्मा समाज परिश्रम करने मे जुटा है।यह कर्मयोगी समाज है।विधि विधान से पूजन अर्चना उपरांत आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई ओर प्रसाद का वितरण किया गया!पंडित जयप्रकाश पाठक नें श्रोताओं को बतलाया कि भगवान विश्वकर्मा नें देवताओं के लिए स्वर्ग लोक, लंका, द्वारका, इंद्रप्रस्थ ओर हस्तिनापुर जैसी भव्य नागरियों का निर्माण किया है!भगवान शिव का त्रिशूल, इंद्र का वज्र ओर भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र भी भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही रचा गया था!इस दौरान रतन गुप्ता, केशव दुबे , अजय दुबे,नीरज गुप्ता, राहुल हल्दकार, निहाल विश्वकर्मा, उमेश जैन, पंकज गुप्ता, विनय जायसवाल, अमित विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सौरभ हल्दकार, राहुल ठाकुर, प्यारे विश्वकर्मा,अनिल गौटया, राजा हल्दकार सहित बड़ी संख्या मै लोगो की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें