भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

राजेश मदान बैतूल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छटे दिन मंदिरों और घरों में बाल गोपाल की छठी का आयोजन किया जाता है।श्री कृष्ण पंजाबी महिला कीर्तन मंडल, बैतूल के तत्वावधान में भी श्री कृष्ण मंदिर, राजेंद्र वार्ड, पंजाबी मोहल्ला गंज में बुधवार को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा ने बताया कि मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया गया था। पंजाबी महिला कीर्तन मंडल द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन एवं बधाई गीत प्रस्तुत किए गए। बाल गोपाल के छठी पूजन के पश्चात महाआरती करके महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं सामाजिक बंधु शामिल हुए।
विशेष श्रृंगार
इस दिन लड्डू गोपाल को मालिश कराकर पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराया गया और उन्हें नए पीले वस्त्र पहनाकर सुंदर श्रृंगार किया गया ।
*विशेष भोग:*
भगवान श्रीकृष्ण को पीला रंग प्रिय होने के कारण छठी के दिन मुख्य रूप से कढ़ी और चावल का भोग लगाया गया।
*बाल रूप में की गई पूजा:* इस दिन लड्डू गोपाल (बाल कृष्ण) को एक छोटे बच्चे की तरह मानकर विधि-विधान से पूजा की गई।
*दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की
मान्यता है कि षष्ठी माता (छठी मैया) बच्चों की रक्षा करती हैं और उन्हें स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र प्रदान करती हैं।
*धार्मिक महत्व:*
सनातन परंपरा में इसे वात्सल्य भाव से मनाया जाता है, जहाँ कान्हा को अपने परिवार के छोटे बच्चे की तरह मानकर उनकी दीर्घायु और मंगल की कामना की गई।आयोजन को सफल बनाने में श्री कृष्ण पंजाबी महिला कीर्तन मंडल बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष झाम, श्रीमती पुष्पा सलूजा, श्रीमती अलका झाम, श्रीमती प्रीति सतीजा, श्रीमती कमलेश अरोरा, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती शिल्पा सतीजा, श्रीमती बबली बतरा, श्रीमती लीनू खुराना, श्रीमती लक्ष्मी सतीजा, श्रीमती राखी सतीजा, श्रीमती महक गंगवानी सहित अन्य महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















