वन विभाग कार्यालय मै चलाया गया स्वच्छता अभियान, बीज रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; बहोरीबंद वन विभाग कार्यालय से एक प्रेरणादायक तस्वीर मंगलवार को सामने आई है, जहाँ बात सिर्फ ड्यूटी की नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प की है।
मंगलवार को वन परिक्षेत्र बहोरीबंद कार्यालय मै सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।वन परिक्षेत्र बहोरीबंद के समस्त स्टाफ और वन सुरक्षा श्रमिकों ने मिलकर पूरे प्रांगण से पॉलीथीन, डिस्पोजल आइटम, झाड़ियां, कचरा और घास को साफ कर उसका निस्तारण किया।सिर्फ सफाई ही नहीं, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम, सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश गुप्ता और स्टाफ द्वारा प्रांगण में बीजा के पौधों का रोपण भी किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण और वनों को अवैध कटाई, अवैध अग्नि जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने और बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम, सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश गुप्ता सहित समस्त परिक्षेत्र सहायक, वनरक्षक, स्थायीकर्मी और सुरक्षा श्रमिकों की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें