खेत मे लापरवाही पूर्वक जीआई तार लगाकर करंट फैलाने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:खेत मे लापरवाही पूर्वक जीआई तार लगाकर करंट फैलाने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है,पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना शहपुरा में दिनंाक 7-9-26 को ग्राम सगड़ा महगवां में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को विवेक सिंह राजपूत उम्र 26 वषर् निवासी सगड़ा महगवां ने बताया कि खेती किसानी करता है उसने गांव सगड़ा महगवां स्थित राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के एक खेत में सिकमी लिया था जिस पर खेती करता है दिनंाक 7-9-26 को सुबह लगभग 11 बजे उक्त फसल को देखने आया था उसने देखा कि एक व्यक्ति पेट के बल लेटा था बहुत देर तक नहीं उठा पास जाकर देखा आवाज लगाई कोई उत्तर नहीं दिया उक्त व्यक्ति को मृत्यु हो चुकी थी उसने ग्राम कोटवार गिरवर प्रसाद को जाकर बताया उसके खेत में अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। सूचना पर मगर् कायम जांच में लिया गयाा।

मक्का की फसल को नुकसान से बचाने लगाया था करेंट

वहीं दौरान मगर् जांच अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी महेन्द्र धुवेर् उम्र 45 वषर् निवासी गढा के रूप में हुयी। मृतक के परिवार जनों व घटनास्थल के आसपास लगी जमीन के किसान भूरा उफर् भूरेलाल चैधरी, सीताराम चैधरी एवं ग्राम कोटवार गिरवर प्रसाद के कथन लेख किये गये जो अपने कथनों में बताये कि घटनास्थल श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट ग्राम सगड़ा महगवा की जमीन विवेक सिंह राजपूत निवासी सगड़ा महगवा का सिकमी पर लिये है जिसमें आधे मेें मक्का की फसल लगी है कुछ हिस्सा खाली है मक्का की फसल को नुकसान करते हैं जो सुअर को मारने विवेक सिंह राजपूत ने रेत खदान के बाजू से जीआई नंगे तार एवं लकड़ी की खूटियां जमीन में गाड़ कर मक्का फसल के बाजू से मेड़ के पास बास के झाड़ तक तार लगाया था। वहां तक जीआई तार खूंटी में फसाकर विवेक सिंह खेत में लगे बिजली खम्बे के नंगे तार से फसाकर सुअरों को मारने के लिये करंट लगाता था जिससे दिनांक 7-9-26 केा महेन्द्र धुवेर् अपने रिश्तेदार रामनारायण गौड़ निवासी रमखिरिया के यहां से अपनी ससुराल मटवारा रात लगभग 10-11 बजे ग्राम रमखिरिया से रामनारायण गौड़ के घर से पैदल खेत के रास्त्ेा से मटवारा जाने के लिये निकला था जो पैदल जाते समय विवेक सिंह राजपूत के खेत में लगाये बिजली के जीआई नंगे तार में पैर फसने से दोनों पेर में करंट लगा जिससे महेन्द्र धुवेर् की मृत्यु हो गयी।सम्पूणर् जंाच पर जमीन के सिकमीकतार् मालिक विवेक सिंह राजपूत निवासी सगडा महगवाॅ के द्वारा यह जानते हुये कि सुअर मारने के लिये अपने सिकमी वाले खेत में लकडी की खूंटी गडाकर जीआई तार लगाकर करंट फैलाया गया जिससे महेन्द्र धुवेर् के पैर में तार टच होने पर करंट लगने से मृत्यु हो गयी।वहीं करंट लगाकर उपेक्षापूणर् कृत्य करना पाये जाने पर विवेक सिंह राजपूत के विरूद्ध धारा 105 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें