सिहोरा हो जायेगा बालक हायर सेकेण्डरी विहीन,शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर/सिहोरा;सिहोरा अब बालक हायर सेकेण्डरी विहीन हो जायेगा दरसअल शिक्षा मंत्री के सिहोरा आगमन पर ज्ञापन सौपते हुए किसी भी एक माध्यमिक को उन्नत कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोषित करने की मांग की गई है।
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है की सिहोरा नगर में लगभग डेढ शताब्दी से पंडित विष्णू दत्त शुक्ल के नाम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित संस्थान जिसने क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है शासन द्वारा उक्त विद्यालय को उन्नत करते हुए संदीपनी विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना निश्चित ही अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम है इससे शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे । किन्तु विद्यालय को सिहोरा से लगभग 8 किलोमीटर दूर खितौला में मंझगवा वाई पास के समीप नये भवन में स्थानांतरित किए जाने से सिहोरा नगर बालक हायर सेकेण्डरी विहीन हो जायेगा।
*चार-चार मिडिल स्कूल हायर सेकण्डरी एक भी नहीं*
वर्तमान में सिहोरा नगर में पी एम श्री कुररिया शाला,हिन्दी स्कूल,गढ़ियापुरा स्कूल,बी डी स्कूल के अलावा आस पास की ग्रामीण शाला के छात्रो के लिऐ 8 वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात हायर सेकेण्डरी की शिक्षा प्राप्त करने का एक मात्र विकल्प विष्णु दत्त हायर सेकेण्डरी स्कूल था।लेकिन उसे शाशन ने संदीपनी विद्यालय के रूप में उनन्त कर दिया।जिसके चलते सिहोरा नगर हायर सेकण्डरी शाला विहीन हो गया है। एवं सीमित स्थान प्रवेश व्यवस्था लागू होने से सिहोरा नगर एवं आसपास के सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बालक विद्यार्थियों के समक्ष उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है ।
विकल्प पर शासन करे विचार
वर्तमान स्थिति में सिहोरा नगर में स्थानीय विद्यार्थियों हेत् कोई भी शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी विद्यालय उपलब्ध नहीं रह जाएगा जिससे विशेष रूप से आर्थिक कमजोर बालको की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है।छात्र हित में सिहोरा स्थित सूरज प्रसाद कुररिया पी एम् श्री माध्यमिक विद्यालय अथवा पूर्व माध्यमिक शाला हिन्दी स्कूल को माध्यमिक से उन्नत कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोषित करते हुए उसे पंडित विष्णुदत्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित करने से स्थानीय विद्यार्थियों को नगर में ही उच्च शिक्षा की निरंतर सुविधा उपलब्ध रह सकेगी तथा वर्षों पुरानी शैक्षणिक विरासत भी अक्षुण्ण बनी रहेगी।
शिक्षा मंत्री से की मांग
नगर में हायर सेकेण्डरी स्तर की शिक्षा व्यवस्था वहाल रखने गत दिवस शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के सिहोरा स्थित निवास पर प्रवास के दौरान नगर के अभिभावकों सहित गणमान्य नागरिकों ने विधायक प्रणय के नेतृत्व में भेंट कर जटिल परिस्थिती से अवगत कराते हुए नगर में संचालित किसी एक स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उनन्त करने की मांग की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














