सिहोरा नगर पालिका की मात्र 3 घंटे की बारिस में सफाई व्यवस्था की खुली पोल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा ;रविवार की सुबह लगभग 9 बजे से मेहरबान बादलों की बदोलत हुई जोरदार बारिस ने नगर की पालक संस्था के कथित वादो की पोल खोल दी पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क नदियां बन गई और लोगों के घरों में पानी भर गया।प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक हुई जोरदार बारिश के दौरान लोग घरों से पानी निकालते रहे।मानसून के सक्रिय होने में विंलव के बावजूद पालक संस्था के द्वारा पानी निकासी के इंतजाम न किये जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़के जलमग्न स्टेडियम बना तालाब

नगर पालिका के पास नालियों की सफाई के लिए भारी भरकम अमला भी मौजूद है पालक संस्था समय समय पर नालियों की सफाई का दावा भी करती है लेकिन थोडी़ देर हुई बारिस ने पालक संस्था के सारे दावों की पोल खोल दी।बारिश के दौरान कचरों से पटी नालियों के कारण नगर की सड़कें तो जल मग्न हुई साथ ही सड़क से पानी लोगों के घरों में घुस ।एस डीएम निवास के सामने डिवाइडर रोड निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्व कार्य करते हूं मलवा नाली में डाल दिया शिकायत करने पर आश्वाशन दे दिया की काम समाप्त होने पर साफ करा दिया जायेगा ठेकेदार तो काम समाप्त होने पर बोरिया बिस्तर बांधकर सटक लिया इसके बाद अनेको बार नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी नाली साफ नहीं कराई गई जिसके कारण डिवाइडर रोड का सारा पानी पी एम श्री स्कूल एंव छात्रावास के साथ शनि मंदिर प्रांगण में भर गया। जब ये हालात नगर के प्रसाशनिक मुखिया के निवास के समक्ष के है तो नगर के अन्य वार्ड एंव निचली बस्ती के हालात तो राम भरोसे ही होगें। इसी प्रकार पानी निकासी न होने के कारण उप नगर खितोला स्थित बारीबहु स्टेडियम तालाब वन गया।

आखिर कब होगी पानी निकासी की व्यवस्था

नगर की पालक संस्था विगत कई बर्षो से अपने बार्षिक आय व्यय पत्रक में बरसाती एंव गन्दे पानी की निकासी हेतु करोड़ों की लागत से नाला निर्माण को शामिल कर जनप्रतिनिधि बाहवाही तो लुट लेते है लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाये तो मिस मेनेजमेंट का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें