कच्चे सड़क से आवागमन करना हो रहा दुशवार,स्वीकृति के वाबजूद भी अब तक शुरू नहीं हो सका सड़क का निर्माण कार्य

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :जहां एक ओर आजादी के 78 वर्ष हो चुके है!वही ग्रामीण अंचलों मैं ऐसे भी गांव है जिनकी तकदीर बदलना अभी बाकी है। स्लीमनाबाद समीपस्थ ग्राम पंचायत सिहुडी से इमालिया ओर इमालिया से बड़ी कारीपाथर तक बना कच्चा मार्ग इसका अंदेशा दे रहा है कि यहां विकास की जरूरत है।
यहाँ आजादी के 78 वर्षों के बाद भी पक्की सड़क नही बन सकी है।जिससे राहगीरों को आवागमन करने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणजनों ने बताया कि सिहुडी से इमालिया की दूरी 2 किलोमीटर मीटर है जो कच्चा है।वर्ष भर इस सड़क मार्ग से आवागमन करना मुसीबतों भरा रहता है।कच्चे सड़क मार्ग मैं जगह जगह नुकीले पत्थर पड़े हुए है।जिससे आवागमन मैं वाहनो को नुकसान होता है साथ ही राहगीर भी घायल होते है।सड़क मार्ग मैं बड़े बड़े गढ्ढे है।जिनमे बरसात के समय पानी भर गया है ।आवागमन के दौरान गढ्ढो मैं पानी भरे रहने से गहराई का अंदाजा नही लग पाता है।साथ ही सड़क मार्ग बरसात मैं दलदल मैं तब्दील हो गया है ।जिससे आवागमन करना कठिनाइयों भरा रहता है।

चुनावी वादा नही होता पूरा

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों के द्वारा बड़े बड़े वादे किए जाते है।लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जाता है।
जबकि गाँवो के कच्चे सड़क मार्गो को परिवर्तित कर पक्का सड़क मार्ग बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है।यदि उक्त सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ दिया जाए तो आवागमन करने मे सहूलियत होगी।

स्वीकृति के वाबजूद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य 

ग्राम पंचायत इमालिया सरपंच विजय अग्रवाल का कहना है उक्त दोनों मार्ग स्वीकृत हो चुके है!बड़वारा विधायक के प्रयासों से उक्त मार्गो को पक्का मार्ग बनाने स्वीकृति दिलवा दी गईं है!लेकिन अभी तक शासन स्तर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई, जिस कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका!विधायक से भेंटकर इस समस्या को अवगत कराया जायेगा!जिससे जल्द से जल्द उक्त दोनों मार्गो का कार्य शुरू हो सके!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें