श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर किया तर्पण

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा :परम पूज्य संत श्री आशाराम जी आश्रम लिंगा में आज श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर तर्पण किया । गत दिवस जिला भाजपा अध्यक्ष एव पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव जी के पूज्य पिता श्री सालिकराम यादव पिता श्री सदाराम यादव का परलोक गमन हो गया था। उनके मोक्ष के लिए श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर वैदिक रूप से तर्पण किया गया ।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि शास्त्रों में आता हैं कि जिस व्यक्ति का शरीर छूट जाता है उनके मोक्ष हेतु तीसरा ,तेरवहीँ ,गंगा पूजन का विधान है । किसी कारणवश यह सब ना कर पाएं तो श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर पुण्य अर्पण करने का भी विधान है । तीसरा , तेरवहीँ और गंगा पूजन के साथ गीता पाठ भी कर सकते हैं । शेषराव यादव जी के हमेशा संस्था से मधुर संबंध रहें हैं । उन्होंने सन 1998 में पूज्य बापूजी से दीक्षा भी लिए हैं । इस दुख की घड़ी में संस्था उनके साथ है । समिति समय समय पर जिले के गणमान्य और प्रबुद्ध जनों के लिए जिनका शरीर छूट गया है । उनके मोक्ष हेतु गीता पाठ कर पुण्य अर्पण करती हैं । साथ ही खजरीं आश्रम के पूर्व संचालक श्री हरीश मक्कड़ के मोक्ष के लिए भी पाठ कर तर्पण किया गया । इस अवसर पर साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , खजरींआश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , सुभाष इंगले , नारायण ताम्रकार , अशोक कराडे , रामराव लोखंडे , कैलाश राउत , गोवर्धन मालवीय , विलास घोगें , बबलू सूरज प्रसाद माहोरे , तिलक सिंह पन्द्राम , पी आर शेरके , अशोक मोरे, रामेश्वर कर्मवीर महिला समिति से ललिता घोगें , विमल शेरके , प्रीति सोंनारे ,ज्योति कराडे , रुपाली इंगले , सुधा ताम्रकार , छाया परसाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















