उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का सम्मान,आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। 24 अप्रैल 1993 को 73वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायती राज संस्थाओं को मिले संवैधानिक दर्जे की याद में यह दिन पूरे देश में मनाया जाता है।इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक टैक्स वसूलने वाली प्रथम तीन ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक 13 लाख 43 हजार 951 रुपये का कर संग्रहण कर ग्राम पंचायत सालीवाड़ा गौर ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत महगवां परतला रही, जिसने सबसे ज्यादा 487 घरों से कर वसूल किया। वहीं, जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत कल्याणपुर को अपने लक्ष्य के विरुद्ध रिकॉर्ड टैक्स वसूली के लिए तृतीय स्थान मिला।कार्यक्रम में पंचायत उन्नति सूचकांक  और टैक्स वसूली बढ़ाने की रणनीति पर राज्य सलाहकार डॉ. अमित अट्ठा ने विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया ने सभी छोटी-बड़ी ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे टैक्स संग्रहण में आगे आएं और जिले की पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसे एक अभियान के रूप में चलाएं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विवेक पटेल और सदस्यों ने भी ग्राम सभा की महत्ता और पंचायत राज के अधिकारों को लेकर अपने विचार साझा किए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें