साइलेंट महामारी बनती जा रही पॉर्न की लत,कहीं बर्बाद न कर दे आपको

इस ख़बर को शेयर करें

नई दिल्ली:स्मार्टफोन का उपयोग आपके लिए वरदान भी है और यदि आप इसका गलत उपयोग करते हैं तो यही फोन आपके लिए अभिशाप बनने में देर न करेगा,तो वहीं देखा जाए तो स्मार्टफोन के दौर में पॉर्न की लत एक साइलेंट महामारी बनती जा रही है। डॉक्टर इसे *Problematic Pornography Use* कहते हैं। कभी-कभार देखना और लत में फर्क है, लेकिन जब रोज़मर्रा की जिंदगी इससे प्रभावित होने लगे, तो ये खतरनाक है।

दिमाग पर असर

1, दिमाग में डोपामाइन का वही सिस्टम एक्टिव होता है जो नशे में होता है। धीरे-धीरे आम चीजों में मजा आना कम हो जाता है।
– फोकस, याददाश्त और काम में मन कम लगता है, खासकर युवाओं में पढ़ाई पर असर।
– कई रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा पॉर्न देखने से एंग्जायटी, अकेलापन और डिप्रेशन बढ़ता है।

*2. शरीर पर असर:*
– नींद पूरी न होना, आँखों में थकान, दिन भर थकावट।
– Porn-induced Erectile Dysfunction – असली पार्टनर के साथ संबंध में उत्तेजना कम होना, क्योंकि दिमाग को तेज उत्तेजना की आदत लग जाती है।
– देर तक बैठे रहने से फिटनेस पर असर।

*3. रिश्तों और सोच पर असर:*
– असली रिश्तों से उम्मीदें अवास्तविक हो जाती हैं। पॉर्न में दिखाया गया सब स्क्रिप्टेड होता है, असली जिंदगी वैसी नहीं होती।
– पार्टनर से इमोशनल दूरी, शक और झगड़े बढ़ते हैं। कई तलाक के केस में ये एक बड़ा कारण बन रहा है।
– महिलाओं/पुरुषों को लेकर गलत धारणा बनना, सहमति (Consent) और सम्मान की भावना कमजोर होना।

*4. कब समझें कि लत बन गई है?*
– रोज़ 1 घंटे से ज्यादा समय इसी में जाना
– रोकने की कोशिश करने पर भी न रोक पाना
– काम, पढ़ाई, परिवार को इग्नोर करना
– अपराधबोध के बाद भी दोबारा देखना

*एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं?

– फोन में एडल्ट कंटेंट ब्लॉकर लगाएं
– अकेलेपन और बोरियत को ट्रिगर समझें, उस समय टहलना, एक्सरसाइज, दोस्तों से बात करना
– दिनचर्या ठीक रखें – अच्छी नींद, व्यायाम, मेडिटेशन
– शर्म न करें, अगर कंट्रोल से बाहर लग रहा है तो काउंसलर या सेक्सोलॉजिस्ट से बात करें – ये इलाज योग्य है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें