सिहोरा में दूसरे सोमवार को भी बम- बम भोले से गूंजे शिवालय

जबलपुर/सिहोरा : श्रावण मास के दुसरे सोमवार को भी सभी शिवालयों में दिनभर बम बम भोले कि गूंज होती रही। सुबह से ही शिव मंदिर बाबाताल में ब्राह्मण समाज सिहोरा के तत्वावधान में आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण में जहां सभी वर्ग की महिलाओं बच्चों युवतियों ने पूर्ण श्रद्धा भक्ति भाव के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक किया। वहीं मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा सुबह 7 बजे से चल रहे आयोजन में दोपहर बारह बजे तक ही सारी कोपर पार्थिव शिवलिंग निर्माण से भर चुकी थी। फिर पंडित अरुण कुमार मिश्रा ने सभी कोपरो में बने शिवलिंग का विधिवत अभिषेक पूजन कराया तदपश्चात सभी का हिरन नदी नृसिंह मंदिर घाट में विधिवत विसर्जन किया गया। इसके अलावा नगर उपनगर के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पूजन अर्चन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण समाज के संरक्षक अश्वनी कुमार पाठक,नंदकिशोर परौहा,जय प्रकाश दुबे,अध्यक्ष राकेश पाठक,महामंत्री प्रवीण कुररिया,सुरेन्द्र तिवारी,गोपाल पाठक,नरेन्द्र त्रिपाठी,राजकिशोर तिवारी,संजू दुबे,राजकुमार तिवारी,आरती तिवारी,संतोष बर्मन,प्रमोद बर्मन आदि भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।
अखंड रामायण पाठ का आयोजन
पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर नृसिंह मंदिर रोड वार्ड नंबर 16 महाकाली महागौरी समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में अखंड रामायण पाठ और रामचरितमानस का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।समिति के गोली तिवारी ने बताया समिति के पदाधिकारी विगत कई वर्षों से पवित्र श्रावण मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं जिसमें सभी का सहयोग प्राप्त होता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















