आबकारी की कच्ची पर कार्यवाही,30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सहित 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद

जबलपुर :सिहोरा आबकारी ने कच्ची शराब पर कार्यवाही करते हुए 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सहित 900 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 08/08/2026 को मदिरा के अवैध विक्रय, संग्रहण, परिवहन की सूचना पर *जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा के ग्राम बेला एवं धमकी गोसलपुर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई,कार्यवाही के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया, म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)( क) (च) के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
ये रहे मौजूद
वहीं कार्यवाही के दौरान वृत प्रभारी आर.एस. मरावी परि.आबकारी उपनिरीक्षक , रविंद्र कुरील ,नरेंद्र उईके,कुश प्रताप मिश्रा आबकारी मुख्य आरक्षक संत लाल मरावी , जोगिंदर मरावी एवं आबकारी आरक्षक अशोक सिंह बघेल,ज्ञानेंद्र सिंह , अमिता केसरवानी एवं मयंक बागड़े उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















