18 माह मैं बनने वाला संगम नदी पुल 80 माह बाद भी नही बन सका

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : वर्षा काल का समय चल रहा है ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को वर्षाकाल मैं आवागमन करने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।क्योंकि स्लीमनाबाद से बिलहरी मार्ग पर संगम नदी का पुल वर्षा काल मे डूब जाता है।हाल ही मे हुई वर्षा से चार -पांच दिनों तक संगम पुल डूबा रहा है!जिससे राहगीरों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तो का सहारा लेना पड़ा।जिससे राहगीरों को 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा!गौरतलब है कि
क्षेत्रीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने संगम नदी के पुल की ऊंचाई बढ़ाने विधायक प्रणय पांडेय से मांग की गई थी।जिस पर विधायक ने निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई को पुल की ऊंचाई बढ़ाने पत्र लिखा गया।जिस पर पीएमजीएसवाई के द्वारा बिलहरी से स्लीमनाबाद मार्ग पर संगम नदी पर बने पुल की ऊँचाई बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की।

निर्धारित समयावधि मैं नही हो सका पुल का निर्माण कार्य
निर्माण एजेंसी के द्वारा कार्ययोजना मैं पुल की लंबाई 68.28 मीटर, लागत 162 लाख रुपये थी।पुल का निर्माण कार्य 26 अप्रेल 2019 को शुरू किया गया था।पुल निर्माण कार्य की समयावधि 18 माह थी।लेकिन अब तक 80 माह का समय बीत गया है।लेकिन फिर भी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका।ठेकेदार के द्वारा सिर्फ अब तक पुल के नाम पर नदी मैं पिलर खड़े किए गए ।निर्माण कार्य मैं लेटलतीफी के चलते निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई भी ठेकेदार पर लगाम नही लगा रही है।जिससे इस वर्ष भी क्षेत्रीय ग्रामीणों को वर्षा काल मे समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है ।क्षेत्रीय ग्रामीण गौरीशंकर गोस्वामी,संतोष यादव,बबलू राजपाल,मोहन यादव ने बताया सरकार विकास का जो ढिढोरा पीटती है उसकी बानगी संगम पुल कुछ ओर बयाँ कर रही है!
संगम पुल निर्माण कार्य की लेटलतीपी नें पूरे सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर सामने रख दी है!पता नहीं अभी कितना समय पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने मे लग जाये।बारिश के दौरान खम्हरिया,खरखरी,पिपरिया परौहा,घुघरा सहित आसपास के गाँवो के लोगो को वर्षा काल मे पुल के ऊपर पानी होने पर दूसरे रास्तो का सहारा लेना पड़ता है।
इनका कहना है– प्रणय पांडेय
विधायक बहोरीबंद
संगम नदी पर बन रहे पुल का कार्य समयावधि मैं पूर्ण न होने का मामला प्रकाश मैं है।
ठेकेदार की लाफ़रवाही के चलते कार्य मे लेटलतीपी हुई जिसके बाद निर्माण एजेंसी का टेंडर निरस्त किया गया ओर नया टेंडर जारी हुआ!
वर्षाकाल समाप्त होते ही संगम पुल निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा साथ जल्द ही पुल बनकर तैयार हो जायेगा!
इसके लिए लगातार पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक से चर्चा की जा रही है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















