नया समाचार
चिकिन खरीदते समय चिकचिक,कीमत को लेकर हुये विवाद पर जीजा-साले पर प्राणघातक हमला,साले की पुल से नीचे फेंक कर कर दी हत्या मझगवाँ के नुंजा में बातचीत के लिए बुलाकर कर दी युवक की हत्या,नाराज परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम  ग्वाल बाबा धाम में कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा और विशाल भंडारा सम्पन्न,हजारों श्रद्धालु शामिल 9 वर्ष पूर्ण कर 10 वें वर्ष में प्रवेश किया निमास में 26 छात्र-छात्राओं के खोले गए निःशुल्क बैंक खाते,साइबर फ्रॉड व नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना,जिले के 151 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी किसानों को सिचाई के लिए दिन में 10 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी बिजली,मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पाटन में नमकीन निर्माण इकाई सील.तेल और नमकीन के लिये गये नमूने

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारियों के नेतृत्व में गठित दलों की जाँच की कार्यवाही आज शनिवार को भी जारी रही । आज एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह और एसडीओपी पाटन लोकेश डावर के नेतृत्व में पाटन शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।एसडीएम पाटन मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण की कार्यवाही में दो मिठाई विक्रेताओं पवन मोबाइल एवं मिष्ठान्न भंडार तथा कृष्णा स्वीट्स एवं केक भंडार का निरीक्षण किया गया । दोनों मिठाई दुकानों से अमानक होने की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों के सेंपल लिये गये तथा एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं होने पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई । जांच दल द्वारा नमकीन निर्माता जजपुरिया एंटरप्राइज में भारी अनियमितता पाये जाने पर नाप तौल विभाग द्वारा वेइंग मशीन जब्त कर ली गई तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खराब तेल, नमकीन और मसालों के 10 सैंपल लिये गये। श्रम अधिकारी द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया एवं कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी द्वारा दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त किये गये । इसी प्रकार नगर पंचायत से अनुमति प्राप्त नहीं होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा इस नमकीन निर्माण इकाई को सील कर दिया गया।एसडीएम पाटन ने बताया कि जाँच दल ने दो दवा दुकानों राधेकृष्ण मेडिकल स्टोर एवं राहुल मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट नहीं होने एवं एक्सपायरी डेट की दवाएं पाये जाने पर बंद करा दिया गया । दल में शामिल औषधि निरीक्षक द्वारा इन दवा दुकानों के विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज किया गया । जाँच दल द्वारा दो पेट्रोल पंप बजाज पेट्रोल पंप एवं भाटिया पेट्रोल पंप का निरीक्षण भी किया गया । दोनों पर नाप तौल सही पाई गई, लेकिन न्यूनतम वेतन अधिनियम का उल्लंघन पाये जाने पर श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा द्वारा तैयार प्रकरण किये गये। प्रदूषण विभाग द्वारा भी आवश्यक मापदंडों का पालन नहीं किये जाने पर इन्हें नोटिस जारी किये जा रहे हैं।एसडीएम पाटन के मुताबिक जाँच दल द्वारा शहपुरा रोड स्थित शराब दुकान का भी निरीक्षण किया गया एवं स्टॉक का सत्यापन किया गया। कुछ कमियां पाये जाने पर आबकारी विभाग द्वारा इस शराब दुकान को नोटिस जारी किया जा रहा है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें