विश्व कल्याण की कामना को लेकर भगवान बांके बिहारी को धर्म ध्वजा की गई अर्पित

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ); आज आबै जू भई है ब्रजनंदन आवत ही कुंज बिहारी। लगत ब्रजधाम नीको आली मोए लगत ब्रजधाम नीको ऐसे एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतो की प्रस्तुति के बीच हरिदास ब्रजधाम कोहका मैं बसंतोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया।जहा बसंत पंचमी के दिन दिनभर कथा पूजा अर्चना का दौर चला तो देर शाम हवन यज्ञ पूर्णाहुति हुई।मध्य रात्रि 12 बजे भगवान बांके बिहारी की पूजा अर्चना कर स्तुति की गई व विश्व कल्याण की कामना को लेकर धर्म ध्वजा अर्पित किया ।गुरुवार प्रातकाल 5 बजे हरिदास महाराज की सखियों द्वारा रहस्य रचाया गया। जहा रासलीला महोत्सव हुआ।दूर दराज से आए भक्तो ने अपनी एम हरिदास महाराज के चरणों मैं मत्था टेका व खुशहाली की कामना की गई।गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जहा बड़ी संख्या मैं भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

दाधिकंधोत्सव आज_

हरिदास ब्रजधाम कोहका मैं चल रहे सात दिवसीय बसंतोत्स का पर्व का समापन शुक्रवार को दाधिकांधोत्सव के साथ होगा।


इस ख़बर को शेयर करें