यहां बिक रहे थे पूमा कम्पनी के नाम व लोगो लगे नकली कपड़े,दुकान मालिक और कपड़े सप्लायर पर मामला दर्ज 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:पूमा कम्पनी के नाम और लोगो लगे नकली कपड़े बेचने वाले दुकान मालिक और कपड़े सप्लायर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 496 नग नकली टीशर्ट, लोवर, हुडी जप्त की है।

यह है मामला 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) से एल्यूडिकेशन एडवोकेट एण्ड सॉलिसिटर्स लॉ फर्म पता गोयनका अपार्टमेंट बेस्ट पंजाबी बाग न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी सावरिया नगर इंदौर ने शिकायत की कि थाना कोतवाली क्षेत्र में कपड़े की दुकानों पर पूमा कम्पनी के नाम के हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े टीशर्ट व लोवर विक्रय किये जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा तस्दीक कराते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली  मानस द्विवेदी द्वारा मुखबिरों को लगाया गया।दौरान जांच के मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी टू व्हीलर एक्टिवा में एक सफेद रंग की बोरी में पूमा कम्पनी के लोगो लगे कपड़े लोवर, टीशर्ट को बेचने के लिये बड़ा फुहारा तरफ जा रहा है, सूचना पर थाना कोतवाली के सामने मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति एक्टिवा में प्लास्टिक की बोरी ले जाते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाया गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम तनिष्क जैन उम्र 25 वर्ष निवासी कुमार मेडिकल के सामने मिलौनीगंज हनुमानताल बताया, तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में पूमा कम्पनी के नाम पर हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े, टीशर्ट, लोवर रखे मिले, जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने लालवानी होजरी के सामने गढ़ा फाटक रोड स्थित खेमचंद जैन के कपड़ों की दुकान बड़े बाबा गारमेंट्स में काम करना तथा दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर बड़े बाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक से उक्त माल लेकर सप्लाई करने जाना बताया आरोपी तनिष्क जैन के कब्जे से पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली 36 पीस टीशर्ट, 24 पीस लोवर जप्त किये गये तथा गोयनका अपार्टमेंट बेस्ट पंजाबी बाग न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा के साथ आरोपी तनिष्क जैन के बताये अनुसार बडे़बाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक में दबिश दी गई दुकान मालिक ने पूछताछ पर अपना नाम खेमचंद जैन उम्र 55 वर्ष निवासी भालदापुरा नरघैया कोतवाली बताया जिसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में 300 नग, 136 नग हुडी पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े मिले दुकान मालिक खेमचंद जैन ने सघन पूछताछ करने कर उक्त माल स्वयं का होना बताया आरोपी दुकान मालिक खेमचंद जैन के कब्जे से 300 नग टीशर्ट, 136 नग हुडी जप्त करते हुये आरोपी तनिष्क जैन व दुकान मालिक खेमचंद जैन के विरूद्ध धारा 51, 63 कापीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका

पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली लोवर टीशर्ट, हुडी जप्त करने में थाना प्रभारी कोतवाली  मानस द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील दुबे, आरक्षक दान सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें