भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा हुआ पौधारोपण

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद (कटनी)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को लेकर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा स्लीमनाबाद थाना परिसर कॉलोनी में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को हरियाली के महत्व से जोड़ना था।कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुदेश सुमन  ए.एस.आई.  मानकी धुर्वे एवं समस्त थाना स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से प्रदेश सचिव  अनीता दुबे, कटनी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला सचिव नीतू शर्मा, सह प्रभारी राहुल काछी, उपाध्यक्ष अभिषेक काछी, उपाध्यक्ष संध्या काछी, उपाध्यक्ष पुष्पलता सहित बहोरीबंद तहसील टीम के सत्येंद्र काछी, सोमनाथ, मिंटू, सतेंद्र, विकास, कमलेश जायसवाल, राजकुमारी, संजीव, युनाइटेड हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन के कटनी जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार हल्दकार, एवं सदस्य महेन्द्र कुमार हल्दकार उपस्थित रहे।सिहोरा तहसील टीम से मीडिया प्रभारी नवल किशोर यादव, तहसील उपाध्यक्ष पूनम यादव, संयोजक लाडली राय, तहसील प्रभारी महेंद्र झरिया, तथा देवेंद्र यादव, संतोष जी, संजय, नितिन सोनी एवं अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पौधा, एक जीवन” का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना चाहिए और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें