विद्युत साज-सज्जा से जगमगायें घर आंगन और प्रतिष्ठान,लोगों में भारी उत्साह

सिहोरा– रोशनी का पर्व दीपावली रविवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया जायगा।दीपावली को लेकर विगत15 दिनों से लोगों की तैयारियां सुरु हो जाती हैं,हिंदू कैलेंडर में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है।पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता के साथ अपना चौदह वर्ष का बनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे।इस पर्व की शुरुआत तो धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के साथ होता है। हर दिन का अपना अलग महत्व और परंपरा है। धनतेरस के शुभ मुहुर्त में की गई खरीदी के चलते देर रात तक बाजार गुलजार रहे वहीं धन तेरस के बाद आज रविवार को रूप चौदस मनाई गई। घर-घर में श्रृद्धा पूर्वक श्रृद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। अवसर पर भी नगर के झण्डा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक भीड़ रही। लोग मिठाई,पूजन सामग्री,मिट्टी के दीये,लक्ष्मी जी एवं गणेश जी की मूर्ति के साथ विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदने में व्यस्त रहे। इसके अलावा मझौली रोड में आर्मी पड़ाव में आतिशबाज़ी के बाजार में भी भारी चहल पहल रही।छोटे बच्चों में पटाखों की खरीददारी को लेकर होड़ लगी रही।
सुख समृद्धि के लिए दिये की रोशनी से जगमगाया नगर
इस साल मुख्य दिवाली आज रविवार 8 अक्टूबर को है। इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी,भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा होगी।उसके बाद मिट्टी के दीपक जलाकर लोग सुख समृद्धि की कामना करेगें।दीपावली के त्यौहार को लेकर पूरे शहर मे उत्साह का माहौल है लोगों ने अपने घर एवं प्रतिष्ठानो में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की है इसके साथ ही नगर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक भीड़ रही।
मिष्ठान की दुकानों में उमड़ी भीड़
दीपावली की खुशिया मिठाईयों के बिना अधूरी है शहर की प्रतिष्ठित दुकानों के साथ गली मोहल्लों में मिठाईयों की दुकानें सज गई है। लड्डू, रसगुल्ले, गुलाबजामुन,कलाकंद, सोनपापडी जैसी मिठाईयां खूब बिक रही है वहीं शुगर फ्री मिठाईयां भी बाजार में उपलब्ध हो रही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















