स्वास्थ्य शरीर के लिए पोषण युक्त आहार का सेवन है जरूरी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :,राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत एकीकृत परियोजना महिला बाल विकास रीठी के द्वारा सेक्टरों में विभिन्न आयोजन ,पोषण मेलों, रैलियों और प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है।अभियान के तहत मंगलवार को आँगनबाड़ी केंद्र बड़खेड़ा ओर पिपरिया परौहा मैं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत रैली आयोजन, पोषण प्रदर्शनी एवं तिथि भोज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।जिसमे पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी कर पोषण का महत्व बतलाया गया।पर्यवेक्षक सुश्री प्रिया चंद्रवार के द्वारा महिलाओं को बतलाया गया कि स्वास्थ्य शरीर के लिए पोषण युक्त आहार जरूरी है।इसलिए पोषण युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।साथ ही पोषण देने वाले खाद्य पदार्थों फल और विटामिन मिनरल आदि पोषक तत्व की जानकारी देकर स्वच्छता, साफ सफाई रखने को कहा गया।महिला,बच्चों किशोरी बालिकाओं को पोषण देने वाले विभिन्न सब्जियों और फलों के गुणों को बताया साथ ही बच्चो को मनोरंजन के माध्यम से खेल खेल में खाना, पर्याप्त पोषण की वस्तुएं आदि पौष्टिक आहार के लिये माताओं को जानकारियां दी।किशोरी बालिकाओं के बीच एनीमिया रक्त संबंधी रोगों की जानकारी देकर उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणा दी ।
साथ ही किशोरी बालिकाओं को शासन की योजनाओं और महिला हेल्पलाइन संबंधित जानकारियां दी गईं!इस दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता परौहा, रीना परौहा,नीतू सूर्यवंशी,नीतू बर्मन एवं सहायिकाओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें