सिहोरा में पता पूछने के बहाने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर लुटेरे फरार

जबलपुर:तीजा की पूजा करने जा रही महिला के गले से पता पूछने के बहाने आरोपी ने मंगलसूत्र छीना और फरार हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में आज दिनाँक 15/09/2026 को श्रीमति ऊषा पाटकार उम्र 66 साल निवासी गौरैया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह मंगलसूत्र बगैरह की गुथाई का काम करती है दिनांक 14/09/2026 को शाम करीबन 07/30 बजे अपने घरं से अपनी सहेली लक्ष्मी मिश्रा के साथ तीजा की पूजा करने के लिये राजकुमार तिवारी के यहां जा रही थी । ब्राम्हणपुरा भवन के पास पहुंचे तभी एक व्यक्ति मोटर साईकल में आगे खडा था और एक व्यक्ति मोबाईल में बात करते हुए पता पूछते हुए आया तभी उसकी सहेली लक्ष्मी मिश्रा बताई कि यह ब्राम्हणपुरा सिहोरा है, तो पता पूछने वाले व्यक्ति ने उसकेे गले में पहने सोने का मंगलसूत्र खींच लिया, जिससे मंगल सूत्र टूट गया और मंगलसूत्र को लेकर दौड लगाकर आगे खडे मोटर साईकल वाले लडके के साथ बैठकर भाग गया, उसके मंगलसूत्र के सोने का लाकिट वजनी करीब 05 ग्राम जिसमें सोने के 30 मोती लगे हैं लाकिट में पीछे मोम भरा है, मंगलसूत्र खींचने वाले के बाल बडे, कान में बाली पहने लंबा दुबला पतला उम्र करीब 24-25 साल का है। रिपोटर् पर अप.क्र 609/26 धारा 309 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















