उर्वरक वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू,अब हाइब्रिड मोड पर होगा उर्वरक का वितरण

जबलपुर,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने प्रदेश में उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 30 जुलाई से हाइब्रिड मोड लागू कर दिया है।उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास, जबलपुर उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि पूर्व में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से संचालित उर्वरक वितरण व्यवस्था में आंशिक संशोधन करते हुए शासन के निर्देशानुसार यह नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को 30 जुलाई तक ई-विकास प्रणाली से वितरित उर्वरक का संपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखना होगा। वहीं, 30 जुलाई से आगामी आदेश तक किसानों को उर्वरक विक्रय के दौरान विक्रेताओं को किसान के आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर तथा कंपनीवार वितरित उर्वरक (यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी, एमओपी आदि) की मात्रा का निर्धारित प्रारूप में रिकॉर्ड संधारित करना अनिवार्य होगा।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत विक्रय की गई उर्वरक की जानकारी बाद में पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। साथ ही पैक्स, विपणन संघ के डबल लॉक केंद्र, एम पी एग्रो के विक्रय केंद्र एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित रजिस्टर में सभी आवश्यक विवरण संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री कटहरे ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं से शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रूप से संधारित करने कहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















