मेडिकल विश्वविद्यालय होगा एम्स की तर्ज पर विकसित,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय लिख रहा है तथा मध्यप्रदेश सरकार उसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क राशन, पक्के आवास, हर घर नल से जल, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, स्वरोजगार और स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में घंटाघर स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।उन्होंने यहां 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘अमृत 1.0’ सीवेज परियोजना और कठौंदा, ललपुर व तेवर में बने तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री की सौगात दी। वहीं, गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पक्के मत्स्य विक्रय केन्द्र का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में जबलपुर के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, मां नर्मदा के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जबलपुर को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एक वर्ष के भीतर इसका विस्तृत प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय को भविष्य में एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे महाकौशल क्षेत्र को विश्वस्तरीय चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मदन महल क्षेत्र में आधुनिक प्राणी उद्यान (जू) एवं रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही जबलपुर में फर्नीचर क्लस्टर स्थापित कर स्थानीय कारीगरों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भी भूमि उपलब्ध होने पर ऐसे विद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी मंच से की।
मुख्यमंत्री ने जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना तथा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी भूमि उपलब्ध होने पर ऐसे विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी पहलें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जबलपुर नगर निगम की विशेष सराहना की।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल अधोसंरचना का विकास करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसी सोच के तहत रजक समाज के लिए आधुनिक लॉन्ड्री परिसर तथा मछुआरा समाज के लिए अत्याधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्र विकसित किए गए हैं, जिससे संबंधित समुदायों को बेहतर कार्य वातावरण, स्वच्छता और आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे।मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए जबलपुर में 11 लाख पौधों के वृक्षारोपण अभियान को महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सघन वृक्षारोपण पद्धति (मियावाकी) से कम भूमि पर अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे कम समय में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां मां नर्मदा सहित अनेक जीवनदायिनी नदियों का उद्गम होता है, इसलिए जल, जंगल और पर्यावरण का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार सृजन और संतुलित विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पिछले दो वर्षों में पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर भर्ती की गई है तथा विभिन्न विभागों में ढाई लाख से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान और प्रोत्साहन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















