केनों में रखा 100 लीटर डीजल जप्त,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:उपेक्षापूर्ण तरीके से ज्वलनशील पदार्थ डीजल केनों में भरकर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अवैध रूप से भण्डारण कर रखा हुआ 100 लीटर डीजल जप्त कर लिया गया है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना तिलवारा में दिनंाक 1-11-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परासिया में युवक कुछ दिनों से अपने घर के सामने खुले कमरे में अवैध रूप से डीजल रखता है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां खुले कमरे में प्लास्टिक की केन रखे दिखे एवं मुखबिर के बताये हुलिये का युवक दीवाल की छिपने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित कुशराम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम परासिया बताया जिसके कब्जे में रखीं 25-25 लीटर वाली चारों केन में लगभग 100 लीटर डीजल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का उपेक्षापूर्ण तरीके से रखा मिला। आरोपी रोहित कुशराम के कब्जे से 100 लीटर डीजल, कुप्पी, पाईप जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को अवैध रूप से ज्वलशील पदार्थ डीजल के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक पिन्टू यादव, अभय बघेल, इंद्रकुमार विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















