ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ी

जबलपुर,राज्य शासन ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। अब किसानों से स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक तथा मूंग एवं उड़द का उपार्जन 20 अगस्त तक किया जाएगा।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए राज्य शासन द्वारा फसल उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत अब मूंग का कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत और उड़द का कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत तक उपार्जन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने 30 जुलाई तक अपनी उपज का विक्रय कर लिया है, उन्हें ई-उपार्जन पोर्टल पर द्वितीय स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने किसानों से संशोधित समय-सीमा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में स्लॉट बुक कर उपज का विक्रय करने की अपील की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















