गोसलपुर में गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित, इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

गोसलपुर:श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरी, गोसलपुर की बैठक रविवार, 1 नवंबर को गौशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन (पूर्व अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर इंजीनियर सुनील जैन (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष पद पर संदीप जैन (गोसलपुर) निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अनिल जैन (पत्रकार), राकेश जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक), विमल जैन (पत्रकार) एवं डॉ. सुनील देवड़िया (पनागर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सचिव/महामंत्री पद पर अमित जैन (जैन मेडिकल, गोसलपुर) तथा सहसचिव/सह महामंत्री पद पर सुनील जैन (गुड्डा), गोसलपुर एवं नीरज जैन (सुहागी), जबलपुर निर्वाचित हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र जैन (गोलू), गोसलपुर तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिकेत जैन (राजा), गोसलपुर को चुना गया। इसके अलावा प्रशासनिक मंत्री के रूप में प्रवीण जैन (जबलपुर) को जिम्मेदारी दी गई|कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक नायक, मुदित जैन, नीरज जैन (खितौला), शशांक जैन (जबलपुर) एवं राहुल जैन (बिट्टू) निर्वाचित हुए। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए गौशाला एवं समिति के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















