युवक की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : संजीवनी नगर थाना अंतर्गत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।

यह है मामला

मामला थाना संजीवनी नगर अंतर्गत चौकी धनवंतरी नगर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनॉक 22-5-26 को आरोग्यम् अस्पताल के पीछे कमरे में एक युवक के मृत मिलने की सूचना पर चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी हमराह पहुंचे जहॉ अरविन्द प्रधान उम्र 36 वर्ष निवासी श्यामनगर परसवाड़ा धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान विगत् एक वर्ष से आरोग्यम् अस्पताल के पीछे राजू पार्षद के ऑफिस धनवतरीनगर में अकेला रह रहा था। कभी-कभी घर आ जाता था। कभी कभी ऑफिस वाले कमरे में ही रूक जाता था। दिनांक 22.05.2026 को सुबह 10.00 बजे करीब वह आरोग्यम् अस्पताल के पीछे भाई खाना देने के लिये गया तो दरवाजा खुला हुआ था और भाई सुरेन्द्र उर्फ चिंगम जमीन पर चित्त अवस्था में पड़ा था। बाँये हाथ की कलाई कटी हुई थी और पास में ही चाकू पड़ा हुआ था एवं गले में सफेद गमछा था। भाई सुरेन्द्र उर्फ चिंगम को हिला-डुलाकर देखा एवं गमछा हटाकर देखा तो साँस नहीं चल रही थी। भाई सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान उम्र 28 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी।वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एम.डी. नागोतिया , एफएसएल अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह, तथा फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।मृतक सुरेन्द्र प्रधान उर्फ चिंगम की मृत्यु के संबंध मे पीएमकर्ता डाक्टर से मौखिक जानकारी प्राप्त की गई जिनके द्वारा मृतक की गला घोंटने के कारण श्वांस नली टूटने से श्वांस अवरुद्ध होने से मृत्यु होना बताये।प्रारम्भिक पतासाजी पर सुरेन्द्र प्रधान उर्फ चिंगम से लालबाबा मंदिर के पास विवाद होने की जानकारी प्राप्त होेने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर लालबाबा मंदिर के पास निवास करने वाले गणेश शर्मा उम्र 40 साल निवासी मकान नबंर 40 ब्रम्हकुमारी आश्रम सागर कालोनी चौकी धनवंतरीनगर संजीवनीनगर से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 21.05.2026 को रात्रि मे खाना खाकर वह एवं उसका पूरा परिवार लालबाबा मंदिर के पास बने चबूतरे की सीमेंट की कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे थे रात्रि करीब 11.30 से 12.00 बजे के बीच चिंगम ज्यूपिटर स्कूटी से आया और हमारे पास खड़ा होकर किसी को मोबाइल फोन पर चिल्ला चिल्ला कर बात कर रहा था जिसे उसने बोला कि फैमिली बैठी है गाली गलौच मत कर तब चिंगम वहाँ से अपनी स्कूटी लेकर ओम डेयरी की तरफ चला गया। उसने अपने भांजे रितिक गौतम को फोन करके मेडिकल चलने के लिए बुलाया जो अपने दोस्त यश चौधरी के साथ आ गया था हम लोग वहीं पर बात कर रहे थे तभी थोडी देर बाद कुछ दूरी पर गाली गलौच वाद विवाद की आवाज आ रही थी फिर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, हम लोग वहाँ दौड़कर पहुँचे तो देखा कि चिंगम की स्कूटी वहीं पर खड़ी थी और चिंगम वहीं पर शराब के नशे मे पड़ा था उसके साथ एक लड़का भी खड़ा था जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम आयुष यादव बताया था उस लड़के से उसने पूछा कि क्या हो गया तो लड़के ने बताया कि मैं चिंगम का दोस्त हूँ। मैने एवं चिंगम ने शराब पी रखी है चिंगम ने जादा शराब पी लिया है इसलिए गाड़ी से गिर गया है जिससे उसने डायल 112 पर फोन करने को कहा तो चिंगम के साथ वाले लड़के ने फोन करने से मना कर दिया और बोला कि यहीं कुछ दूर पर चिंगम का रुम है वहीं पहुँचा दो तब रितिक गौतम एवं यश चौधरी ने चिंगम को उठाया तो चिंगम बोल रहा था कि मुझे छोड़ दो मैं यही पर रहूँगा उल्टी भी कर रहा था। चिंगम के साथ वाले लड़के आयुष यादव ने चिंगम की गाडी उठाई और रितिक एवं यश ने चिंगम को गाडी पर बैठाया पीछे यश चौधरी बैठ गया और तीनो वहाँ से चले गये रितिक भी अपनी स्कूटी से पीछे पीछे चला गया था। चिंगम को छोडने के बाद सभी वहॉ से चले गये थे आयुष वहीं पर रूका था, उसके बाद उसेे नही पता कि क्या हुआ। उसे सुबह पता चला कि चिंगम की मृत्यु हो गई है।मर्ग जांच पर संदेही आयुष यादव के विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर  बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी आयुष यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी सागर कालोनी चौकी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर आयुष यादव ने हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि चिंगम उसके साथ अक्सर मारपीट करता था तथा आये दिन परेशान करता था। चिंगम के अधिक शराब के नशे मे होने पर उसने चिंगम का पहले गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी तथा चिंगम की मृत्यु आत्महत्या लगे इस लिये चाकू से चिंगम की हाथ की नस काट दी ।घटना मे प्रयुक्त चाकू, गमछा , मृतक का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका* -,हत्या की घटना का खुलासा करते हुये आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम चौधरी, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक ,आरक्षक रजनीश यादव ,अमरेन्द्र कुमार, मनोज मिश्रा, पुष्पराज जाट, आशीष प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें