कटनी में समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द उपार्जन शुरू,किसानों के लिए 7 केंद्र निर्धारित

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी : जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है, जो 10 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित किसान ही निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा के लिए जिले में 7 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। शासन द्वारा इस वर्ष एफएक्यू गुणवत्ता की मूंग का समर्थन मूल्य 8,767 रुपये प्रति क्विंटल तथा उड़द का समर्थन मूल्य 7,800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।उपसंचालक कृषि ने जानकारी दी कि जिले में मूंग के लिए 6,338 तथा उड़द के लिए 3,312 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान अपनी उपज तैयार होने पर ई-उपार्जन पोर्टल, मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोकसेवा केंद्र या उपार्जन केंद्र के माध्यम से विक्रय हेतु स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट की जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी तथा इसकी वैधता 7 कार्य दिवस तक रहेगी। उपार्जन के अंतिम 10 दिनों में स्लॉट बुकिंग नहीं की जाएगी।इस वर्ष उपार्जन प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। केवल ओटीपी के माध्यम से खरीदी मान्य नहीं होगी। यदि किसान ने नॉमिनी नियुक्त किया है, तो उसका आधार एवं बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा।

इन केंद्रों पर होगी खरीदी

कटनी तहसील में सीडब्ल्यूसी परिसर इन्द्रानगर, ढीमरखेड़ा में प्राथमिक कृषि साख समिति पान उमरिया द्वारा राधेकृष्ण वेयरहाउस, बड़वारा में विलायतकला समिति द्वारा पंचमुखी वेयरहाउस बसाड़ी, बहोरीबंद में हथियागढ़ समिति द्वारा जय रूपनाथ वेयरहाउस बचैया, विजयराघवगढ़ में जिवारा समिति द्वारा सीडब्ल्यूसी मां शारदा वेयरहाउस अमुवारी, बरही में पिपरियाकला समिति तथा स्लीमनाबाद में महाकाल विपणन सहकारी समिति बहोरीबंद द्वारा तिवारी ब्रदर्स वेयरहाउस में उपार्जन किया जाएगा।कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन ऑनलाइन खरीदी एवं भौतिक मात्रा का मिलान कर रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें