gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

2 करोड़ 72 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक प्रणय पांडेय ने किया भूमिपूजन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- ग्रामीण अंचलों मैं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।इसके लिए सरकार के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे है।इससे आसपास के लोगो को छोटी-छोटी बीमारी का इलाज कराने ब्लॉक व जिला मुख्यालय नही जाना पड़ेगा।इमालिया व कूड़ा गांव के ग्रामीणों को भी गांव स्तर पर अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।उक्त बातें बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय ने शुक्रवार को इमालिया व कूड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम मैं कही।उन्होंने कहा कि इमालिया व कूड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य 65 लाख रुपये की लागत राशि से होगा।
नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन मैं ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर क्लीनिक, लेबर रूम, दो बेड का वार्ड, एक वेटिंग रूम सहित एएनएम का निवास होगा। वहीं ग्राउंड फ्लोर के ऊपर वाली मंजिल पर स्टाफ नर्स का निवास होगा। साथ ही इन भवन के चारों ओर बाउंड्री, पानी की व्यवस्था की जाएगी। नियुक्ति के बाद इन कर्मचारियों को आपने-अपने कार्य स्थल पर ही निवास करना होगा। उप स्वस्थ्य केंद्र निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।भवन निर्माण होने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम व सीएचओ की नियुक्ति स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने मप्र शासन द्वारा की जाएगी।

47 लाख 58 हजार से निर्मित होंगे तीन नवीन आयुष ओषधालय भवन –
विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र के साथ ही कूड़ा, कौड़िया व बिलहरी मै आयुष ओषधालय भवन का भी भूमिपूजन किया गया!प्रत्येक आयुष ओषधालय का निर्माण कार्य 47 लाख 58 हजार रूपये की लागत राशि से होगा!
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश चौधरी,पप्पू मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सेन, दीपू शुक्ला, अमित पुरी गोस्वामी,जनपद सदस्य मंजो मेहरा, रोहित ठाकुर,
सरपंच आरती राय, रंजीत राय, गिरिजा शर्मा,खुशबु सोनी,बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार, सुनील यादव सहित ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें