मंगल कलश यात्रा निकाल दिया गया जल संरक्षण का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद – विकासखंड बहोरीबंद में म.प्र. जन अभियान परिषद, जिला कटनी के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में गंगा दशहरा पर्व मनाकर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत सेक्टर बाकल क्रमांक 1के पटना, मोहतरा, पिपरिया, मंगेला एवं सलैया,सेक्टर बहोरीबंद क्रमांक 2 के बहोरीबंद, पथराडी पिपरिया, रामपाटन, पटना एवं डिहुंटा, सेक्टर बचैया क्रमांक 3 के बड़खेरा, पोंडी पिपरिया, निमास एवं बम्होरी, किरहाई पिपरिया,सेक्टर कौड़ियां क्रमांक 4 के कौड़िया, जुझारी, कूड़न, देवरी एवं कल्हैया खुर्द तथा सेक्टर तेवरी क्रमांक 5 के अमोच, टिकरिया, लिंगरी एवं संसारपुर ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामों के जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, बावड़ी एवं हैंडपंप स्थलों पर श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही जल स्रोतों का पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम मंदिरों में भजन-कीर्तन, गंगा आरती, जल अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल का महत्व बताते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी को जल संरक्षण शपथ दिलाकर जल बचाने का संदेश दिया गया।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंच, सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक कार्यकर्ता ,नवांकुर संस्था के धनीराम पटेल, रविन्द्रनाथ झारिया, बसंत जायसवाल, मनोज कुमार, सरजू श्रीवास, सुरेन्द्र चक्रवर्ती, भूपेन्द्र दाहिया, परामर्शदाता अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, उमा अवस्थी सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के नरेश दाहायत, रामेश्वर पटेल, बहादुर सिंह, कमल सिंह बद्री प्रसाद, रामभरोस वर्मन, दुर्गेश यादव, राकेश चौधरी, सोनू विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, सुखदेव सोनी, रणधीर सिंह, रघुवीर यादव, राजेश यादव, रामस्नेही, जगनंदन पटेल, नेहा अग्रवाल, सोहनलाल, अरविन्द पटेल, रामभरोसे पटेल एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें