जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, प्रतिष्ठानों को बंद रख जताया विरोध,प्रशासन को सौपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सड़क दुर्घटनाओ मैं दो जैन साध्वियों के निधन के बाद पूरे जैन समाज मैं गहरा आक्रोश ओर शोक व्याप्त हैं!इस घटना के विरोध मैं तेवरी मैं सकल जैन समाज सड़कों पर उतरकर विरोध जताया! सकल जैन समाज के नेतृव्य मैं विशाल ओर अभूतपूर्व मौन जुलूस निकाला गया!इस दौरान समाज के लोगों ने अपने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान ओर दुकाने बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन मैं अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया! प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने हाथों मैं तख्तियां लेकर ओर आँखों व हाथों पर काली पट्टी बांधकर बेहद शांतिपूर्ण ओर अनुशासित तरीके से अपना विरोध जताया!जैन समाज ने घटना को जानबूझकर किया गया हमला बताया गया!तेवरी में श्वेत वस्त्रों में समाज ने विशाल मौन जुलूस निकाल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।जैन समाज ने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि जैन समाज पर एक बार फिर वज्रपात हुआ है। मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र के समीप हुई एक अत्यंत संदिग्ध कार दुर्घटना में, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परंपरा से दीक्षित दो तपस्वी साध्वियो परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री श्रुतमति माताजी और आर्यिका रत्न 105 श्री उपशममति माताजी का आकस्मिक समाधिमरण हो गया। समाज ने शासन और प्रशासन के समक्ष लिखित रूप में आशंका व्यक्त की है कि यह घटना आकस्मिक नहीं है, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है।ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। ऐसे संतों के साथ निरंतर बढ़ती दुर्घटनाएं और हमले संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय हैं।समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस अत्यंत संवेदनशील विषय पर त्वरित और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो समाज देशव्यापी आंदोलन के लिए विवश होगा।इस दौरान दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ जिनेंद्र जैन, अनिल सिंघई, संतोष जैन, पवन जैन,अशोक जैन,बसन्त जैन, धनेंद्र जैन, मुन्ना लाल जैन, सतेंद्र जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधुरी जैन, सुदेश जैन, पंकज जैन,सोनू जैन, संजय जैन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें