नारी सम्मान और नारी उत्थान के लिए समर्पित था महारानी अहिल्याबाई का जीवन,विधायक प्रणय पांडेय

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 301 वी जयंती ग्राम मड़िया बिलहरी मै धूमधाम व भव्यता के साथ मनाई गईं!जहाँ पूजन अर्चना के बाद रैली निकाली गई !कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया!जहाँ लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर वक्ताओ के द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया!विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि महाराष्ट्र के चौंडीगांव के एक साधारण परिवार में 31 मई सन् 1725 को अहिल्या बाई का जन्म हुआ था। लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने महिलाओं के स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये। एक तरफ उन्होंने महिलाओं की सैनिक टुकड़ी बनाकर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिये। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, विधवा को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किये और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के नियम बनाये। सेना में बलिदान हुए सैनिकों की पत्नियों के लिये महेश्वर में महेश्वरी साड़ी उद्योग की स्थापना की और महिला समृद्धि का विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया। उनके राज्य में होलकर राज्य सुराज, स्वराज, सुशासन, सुव्यवस्था, संपन्नता, विकास और निर्माण का आदर्श रहा।महारानी अहिल्याबाई का जीवन नारी सम्मान, नारी उत्थान और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित था।
इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ जहाँ सभी जनो ने प्रसाद ग्रहण किया ओर नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गईं!इस दौरान बड़ी संख्या मै लोगों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















