विधायक प्रणय पांडेय ने किया 65 लाख रूपये की लागत राशि नवनिर्मित बड़खेडा उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद:, ग्रामीण अंचलो मै लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे है! दूरस्थ पंचायतों के लोगों को छोटी-छोटी बीमारी का इलाज कराने ब्लॉक और जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जिला व ब्लाक अस्पताल का भार भी कम हो जाएगा व ग्रामीण अंचलो मै ही ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये मिल सकेंगी!उक्त बाते रविवार को ग्राम पंचायत बड़खेडा भरदा मै 72 लाख रूपये की लागत राशि से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम मै विधायक प्रणय पांडेय ने कही!कार्यक्रम के दौरान सरपंच रितु विकास पांडेय ने विधायक को मुरली भेंटकर सम्मान किया!

स्टाफ के रहने की होगी व्यवस्था

बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार ने बताया कि बड़खेडा भरदा उप स्वास्थ्य केंद्र की लागत 72लाख रूपये थी । ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर क्लीनिक, लेबर रूम, दो बेड का वार्ड, एक वेटिंग रूम सहित एएनएम का निवास होगा। वहीं ग्राउंड फ्लोर के ऊपर वाली मंजिल पर स्टाफ नर्स का निवास रहेगा । साथ ही इन भवन के चारों ओर बाउंड्री, पानी की व्यवस्था की रहेगी । नियुक्ति के बाद इन कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य स्थल पर ही निवास करना होगा। उप स्वस्थ्य केंद्र निर्माण से  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी। उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ,एक-एक एएनएम की नियुक्ति मप्र शासन द्वारा की जाएगी।इस दौरान सरपंच रितु विकास पांडेय, सचिव पुरषोत्तम जायसवाल, कमलेश पांडेय, अरुण दुबे, अभिलाष पांडेय सहित बड़ी संख्या मै लोगों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें