जबलपुर में चाय की दुकान में एएसआई ले रहा था 20 हजार रुपये की रिश्वत,लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

जबलपुर।चाय की दुकान में एएसआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है ।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक नंदकिशोर चौरसिया के बेटे अभिषेक चौरसिया को नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग में गाड़ी लगाने का झांसा देकर फर्जीवाडा एवं ठगी होने पर उसके द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नंदकिशोर चौरसिया जब एफआईआर के संबंध में जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी दिनेश रघुवंशी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली से मिले तो सही रिपोर्ट बनाने एवं फर्जी सिग्नेचर की जांच करवाने के ऐवज में 30000 रु रिश्वत की मांग करने लगा। मान मनौवल के बाद आरोपी एएसआई 20000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गया।आज दिनांक 13 अप्रैल को चाय की दुकान पर घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ये रहे मौजूद
वहीं कार्यवाही के दौरान ट्रेप दल में नीतू त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक,निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, सदस्य निरीक्षक राहुल गजभिए,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















