मक्का के खेत में छिपा रखी थी शराब,6 काटूर्न में रखी 300 पाव देशी शराब जप्त

जबलपुर:खेत में लगी मक्का की फसल में शराब छिपाकर रखने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए 6 काटूर्न में रखी 300 पाव देशी शराब जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनंाक 31-7-26 को नवल सिंह लोधी उम्र 33 वषर् निवासी ग्राम सुंदरादेही ने सूचना दी कि किसी ने खेत के अंदर मक्का की फसल में 6 काटूर्न में शराब छिपाकर रखा है । सूचना पर पहॅुची पुलिस को नवल सिंह लोधी ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है ग्राम बैजला में रूद्र प्रताप सिंह ठाकुर की 9 एकड़ जमीन सिकमी में लिया है जिसमे मक्का की फसल लगी है दिनंाक 31-7-26 को शाम लगभग 6 बजे मक्के की फसल देखने पहुंचा जहाॅ देखा कि खेत में मक्का की फसल में 6 नग काटर्ून में शराब रखी हुयी है । आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। किसी अज्ञात ने मक्के की फसल में शराब छिपाकर रखी है। काटूर्नों को चैक करने पर कुल 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये की होना पाई गयी जिसे जप्प्त करते हुये अज्ञात के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















