सिहोरा में खुले में बिक रहीं मांस मछली,शाम होते ही खुलेआम छलकते हैं जाम

जबलपुर:सिहोरा के गौरी तिराहा में मांस मछली की खुले में बिक्री धड़ल्ले से जारी है,दूसरी तरफ शाम होते ही यहाँ पर लगे अंडों के ठेलो में शराबी खुलेआम जाम छलकाते नजर आते,एक तरफ तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खुले में मांस मछली के बिक्रय पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए थे तो वहीँ सिहोरा के गौरी तिराहा में खुले में मांस मछली की बिक्री कर सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।


नाक में कपड़ा लगाकर जाते हैं बाजार
इतना ही स्थानीय लोगों की मानें तो सोमवार के दिन यहाँ पर साप्ताहिक बाजार लगती है,सब्जी खरीदने वाले लोग मांस मछली की बदबू के कारण मजबूरी में नाक में कपड़ा लगाकर यहाँ पर सब्जी खरीदने पहुँचते हैं,अब ऐसे में लोगों का कहना है की सरकार के खुले में मांस मछली बेचने के आदेश का पालन करवाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।तो वहीं कल से सावन का पहला सोमवार सुरु होने वाला है, शिव भक्तों के लिए सावन सोमवार खास होता है और सिहोरा के गौरी तिराहा में खुले में मांस मछली की दुकानें धड़ल्ले से चल रहीं हैं,अब देखना होगा की स्थानीय प्रशासन सरकार के खुले में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को कब तक पालन करवाता हैं ?
इनका कहना है,जल्द ही नियम विरुद्ध खुले में मांस मछली बेचने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की जायेगी ।
प्रदीप झारिया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा
इनका कहना है,खुलेआम शराबखोरी करने वालों पर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी
प्रतीक्षा मार्को,थाना प्रभारी सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















