सिहोरा में जैन समाज ने की मुनिश्री की भव्य आगवानी
जबलपुर/ सिहोरा : निर्यापक श्रमण, मुनिपुंगव मुनिश्री 108 सुधा सागर जी महाराज का ससंघ आगमन सिहोरा नगर हुआ। सकल जैन समाज सिहोरा ने बैंड, डीजे, मंगल कलश और ध्वजाओं के साथ मुनिश्री की भव्य अगवानी की।
सदैव धर्म के मंगल पथ पर चलने का आह्वान
पंचायती जैन मंदिर में मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में उपस्थित लोगों से सदैव धर्म के मंगल पथ पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिहोरा इतना भाग्यशाली है कि यहाँ के जन्में, हमारे संघ में मुनि प्रसाद सागर जी महाराज हैं, जो निरंतर धर्म प्रभावना कर रहे हैं। नगर का मार्ग ऐसा है कि यहाँ निरंतर संतों का आवागमन होता रहता है,संतों का आशीर्वाद जिस स्थान को मिल जाता है, वहाँ की जनता धन्य हो जाती है। मुनि सुधासागर जी की आहारचर्या प्रसाद सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के भाई सन्मति जैन के घर पर संपन्न हुई जहाँ श्रेयांश, संभव जैन, राखी जैन और अन्य लोगों ने मुनि श्री को नवधाभक्ति पूर्वक आहार दिए।कार्यक्रम का संचालन ऋषभ जैन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मुनिश्री के सानिध्य में सिहोरा मंदिर में यागमंडल विधान और लघु पंचकल्याणक का आयोजन किया जा रहा है। शाम को 6 बजे महाराज जी द्वारा जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम संचालित होगा, जो जिनवाणी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा। सिहोरा में इस भव्य आयोजन में बचैया, गोसलपुर, मझौली, खितौला, जबलपुर, पनागर, दर्शनी और लमकना जैन समाज के लोगों की भी भागीदारी रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।