40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अधीक्षक और अधीक्षिका गिरफ्तार

रीवा:जनजातीय कार्य विभाग के अधीक्षक एवं अधीक्षिका को 40 हज़ार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि रसोइया का लंबित वेतन की स्वीकृति के बदले घूस देने कलैकटैृट बुलाया था।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास मे रसोइया पद पर कार्यरत अशोक कुमार योगी तहसील बहरी जिला सीधी ने अपने लंबित भुगतान के लिए आरोपीगण1-संजय सिंह चौहान अधीक्षक मंडल संयोजक का अतिरिक्त प्रभार कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग2-श्रीमती सुनीता पांडे प्रभारी अधीक्षिका कन्या शिक्षा परिसर सीधी से भुगतान कराने का आग्रह किया था. शिकायतकर्ता अशोक कुमार योगी द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि ”मुझे कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा सीधी के आदेश पर संचालित प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास क्रमांक–1 बैढ़न विकासखंड बैढ़न में रसोईया के पद पर जिला अध्यक्ष द्वारा निर्धारित मासिक वेतन मजदूरी दर पर उपस्थित दिनांक से 89 दिन के लिए कार्य करने के लिए आदेश किया था.. 89 दिन के बाद कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा सीधी द्वारा मेरे कार्य को संतोषजनक पाए जाने पर आगामी आदेश पर्यंत निरंतर की गई थी.. इसके बाद कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा सीधी के आदेश से मुझे स्वीकृत पद से अधिक संख्या होने का हवाला देकर पद से पृथक कर दिया गया था.. 72 माह का वेतन मिलना शेष था जिसमें से दो किस्तों के रूप में एक लाख 92 हजार रुपए प्राप्त हो चुका है तथा 72 दिन का शेष वेतन ₹100000 बाकी है। मैं अपने लंबित वेतन के संबंध में जाकर दोनों अधिकारियों से मिला. मेरे लंबित वेतन भुगतान के करने के एवज में₹50000 की मांग की गई थी। प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुनीता पांडे मुझसे ₹10000 दबाव देकर ले चुकी हैं और ₹40 हजार साहब को देने रिश्वत की मांग कर रही है.. शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन
लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा कराने के बाद आज 22 अकटूबर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7,12भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । ट्रेप अधिकारी
नरेश बेहरा निरीक्षक लोकायुक कार्यालय रीवा एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














