20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य के लिए बैंक लोन की एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले कटनी नगर निगम के लिपिक को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 20 हजार रुपये लेते हुए शुक्रवार को रंगे हाथों ट्रैप किया । आरोपी बाबू आलोक गर्ग नगर निगम की संपदा शाखा लिपिक पद पर पदस्थ था. लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने को ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लॉट नंबर 137 आवंटित है। प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के लिए उन्होंने बैंक से ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन ने ऋण स्वीकृति के. लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी मांगा था। एनओसी जारी कराने के लिए अशोक कनकने ने नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक आलोक गर्ग से संपर्क किया. आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले लिपिक ने ट्रांसपोर्टर से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सत्यापन की पुष्टि के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने मोका स्थल पहुंची । शुक्रवार को शिकायतकर्ता अशोक कनकने ने जैसे ही आरोपी लिपिक आलोक गर्ग को 20 हजार रुपये दिए, ताक मे बैठी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। दल मे रेखा प्रजापति राहुल गजभिए, शशि मरसकुले, आदि मौजूद थे,.

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें